Aly Goni-Jasmin Bhasin

‘हम साथ रहें या अलग,…’; BF अली गोनी के बर्थडे पर भावुक हुईं जैस्मिन भसीन, तो एक्टर बोले- तू संग है तो सब ठीक है

Jasmine Bhasin on Aly Goni Birthday: मशहूर टीवी एक्टर अली गोनी आज यानि 25 फरवरी को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन ने बड़े प्यार भरे अंदाज में उन्हें विश किया है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘ये है मोहब्बतें’ फेम अली गोनी आज 35 साल के हो गए हैं। उनके करीबी और करोड़ों चाहनेवाले एक्टर को सोशल मीडिया के जरिए विश कर रहे हैं। इसी कड़ी में, उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन ने भी एक पोस्ट किया।

Image: instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जैस्मीन ने वीडियो शेयर किया जिसमें उनके और अली के रोमांटिक मूमेंट्स देखने को मिले। एक्ट्रेस ने लिखा- जब मैं आपसे पहली बार मिली, तब आप 27 साल के लड़के थे जिसमें सपने, ख्वाहिशें, प्यार और बहुत दया थी। 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने लिखा- "आज आपको ऐसा इंसान बनते देखकर मुझे हैरानी होती है, अली। सच कहूं तो हां, यह सफर रोलर कोस्टर जैसा रहा- उतार चढ़ाव भरा लेकिन एक बात कभी नहीं बदली- आपके लिए मेरा प्यार"।

Image: instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जैस्मीन ने लिखा- आज भी मुझे वो पल याद है, जैसे पहली नजर में प्यार हो गया हो। आज भी मैं आपसे वैसे ही प्यार कर रही। हम साथ रहें या अलग, बस यही दुआ है- आप मुस्कुराते रहो, चमकते रहो, सपनों को साकार करो।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जैस्मीन ने अंत में लिखा- 'मैं जानती हूं और आप भी हमेशा बताते हो कि आपके लिए अपने सपनों को पूरा करने से ज्यादा बड़ा और जरूरी कुछ नहीं है। जन्मदिन मुबारक हो अली।'

Image: instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जैस्मीन भसीन के पोस्ट पर अली गोनी ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट कर लिखा- "थैंक्यू मेरी जस। तू साथ है तो सब ठीक है"।

Image: instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड