अपडेटेड 15 September 2025 at 16:03 IST

शिखर पहाड़िया संग शादी की प्लानिंग कर रहीं जान्हवी कपूर? शर्माते हुए किया बड़ा खुलासा

Janhvi Kapoor Wedding: जान्हवी कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। वो कथित तौर पर शिखर पहाड़िया को सालों से डेट कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी के प्लान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Follow :  
×

Share


1/5

जान्हवी कपूर की आगामी फिल्म "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। आज मुंबई में फिल्म का ट्रेलर रिलीज इवेंट हुआ था जहां एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया। 

Image: Instagram
2/5

ये तो सभी जानते हैं कि जान्हवी का नाम काफी समय से शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। रूमर्ड कपल को अक्सर हर इवेंट में साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। 

Image: Varinder Chawla
Advertisement
3/5

जब ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जान्हवी कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- “अभी मेरी प्लानिंग सिर्फ फिल्मों को लेकर है। शादी की प्लानिंग के लिए बहुत समय है”।

Image: Social Media
4/5

"सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा। फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे जान्हवी और वरुण धवन का दिल तोड़कर उनके एक्स आपस में शादी कर रहे हैं।

Image: Screengrab
Advertisement
5/5

बात करें जान्हवी और शिखर की तो दोनों बचपन से एक-दूसरे को प्यार करते थे। ऐसा कहा गया था कि एक्ट्रेस के बॉलीवुड डेब्यू के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था लेकिन अब दोनों फिर से रिलेशनशिप में आ गए हैं।

Image: Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 15 September 2025 at 16:03 IST