अपडेटेड 21 April 2025 at 18:42 IST
एलन मस्क की मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं जैकलीन, जानिए दोनों के बीच क्या है रिश्ता?
Jacqueline Fernandez-Maye Musk: जैकलीन फर्नांडीज ने एलन मस्क की मां मेय मस्क के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए हैं।
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने अपना ईस्टर संडे कुछ खास अंदाज में बिताया। वो एलन मस्क की मां मेय मस्क के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं।
Image: Xएलन मस्क की मां मेय मस्क अपनी किताब ‘ए वूमन मेक्स ए प्लान’ के हिंदी एडिशन को लॉन्च करने के लिए इस समय भारत आई हुई हैं। उन्होंने मुंबई में अपना 77वां बर्थडे भी मनाया।
Image: APAdvertisement
मां की मौत के बाद जैकलीन फर्नांडीज पहली बार पब्लिक अपीयरेंस देती नजर आ रही हैं। वो मेय मस्क के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने गई थीं।
Image: Xमंदिर से दोनों की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गोल्डन सूट पहने जैकलीन ने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। वहीं, मेय मस्क ने प्रिंटेड येलो सूट पहना है।
Image: XAdvertisement
जैकलीन ने बताया कि मेय उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं और उनके साथ मंदिर में आशीर्वाद लेना एक खूबसूरत अनुभव था। उन्होंने कहा कि मेय की किताब ने उन्हें सिखाया है कि कुछ करने की उम्र नहीं होती।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 April 2025 at 18:42 IST