अपडेटेड 29 September 2025 at 14:06 IST

रणबीर कपूर को आलिया भट्ट ने नहीं, तो किसने दी 43 KISS? बर्थडे बॉय ने खुद किया खुलासा

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने अपना 43वां बर्थडे किस तरह सेलिब्रेट किया। साथ ही जन्मदिन पर मिले खास तोहफे का भी खुलासा किया।

Follow :  
×

Share


1/11

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर 28 सितंबर को 43 के साल के हो गई।। उन्होंने अपना जन्मदिन परिवार के साथ धूमधाम से मनाया।  
 

Image: Varinder Chawla
2/11

रणबीर का ये जन्मदिन इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस दिन उन्हें अपनी बेटी से खास तोहफा मिला। उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/11

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ने बताया कि उन्होंने कल का अपना पूरा दिन परिवार के साथ बिताया। बर्थडे के मौके पर राहा ने अपने पिता पर बेशुमार प्यार लुटाया।
 

Image: Instagram
4/11

आलिया ने रणबीर के बर्थडे के मौके पर कुछ झलकियां शेयर की थीं, जिसमें से एक पापा रणबीर के लिए राहा का हैंड रिटन कार्ड भी था। इस खूबसूरत तस्वीर ने फैंस का दिन बना दिया। 

Image: Instagram
Advertisement
5/11

अब रणबीर कपूर ने अपने क्लोदिंग ब्रैंड Arks के इंस्टा पर लाइव आकर खुद रिवील किया कि उन्होंने जन्मदिन पर क्या कुछ किया। 
 

Image: X
6/11

एक्टर ने कहा कि वो बर्थडे पर वर्क-कम-मिनी वेकेशन पर थे। इस ट्रिप पर उनके साथ आलिया-राहा और उनकी मां नीतू कपूर भी थीं। 
 

Image: Alia Bhatt/Instagram
Advertisement
7/11

रणबीर ने कहा, 'बर्थडे सेलिब्रेशन शानदार रहा। बीते 2 दिन काफी खास रहे, क्योंकि परिवार के साथ था। इससे बेहतर बर्थडे सेलिब्रेशन कुछ और हो ही नहीं सकता था।'


 

Image: Ranbir Kapoor
8/11

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने नए घर में शिफ्ट हो रहा हूं इसलिए थोड़ी शॉपिंग की। परिवार के साथ 2 दिन की मिनी ट्रिप प्लान की। ये टाइमिंग परफेक्ट थी, क्योंकि इसी में मेरा बर्थडे भी था।'
 

Image: Varinder Chawla
Advertisement
9/11

एक्टर ने बेटी से मिले तोहफे पर कहा, ‘राहा ने मुझसे कहा था कि वो मुझे 43 किस देगी, जो कि मुझे मिले। उसने मेरे लिए प्यारा सा कार्ड भी बनाया। ये सब देख मैं इमोशनल हो गया। इस बार का बर्थडे परफेक्ट था।’

Image: Varinder Chawla
10/11

बता दें कि रणबीर कपूर ने मुंबई लौटने के बाद पैप्स संग केक काटकर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं।
 

Image: Instagram
Advertisement
11/11

रणबीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वार' के बारे में बताते हुए कंफर्म किया कि ये अगले साल रिलीज होगी। 
 

Image: X

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 29 September 2025 at 14:06 IST