अपडेटेड 20 March 2026 at 07:34 IST
फर्शी सलवार, कश्मीरी चूड़ियां… ईद की तैयारियों में जुटीं हिना खान, लगवाई पति रॉकी के नाम की मेहंदी
Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने ईद की तैयारियों की झलक दिखाते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने हाथों में मेहंदी लगवाई है जिसपर पति रॉकी जायसवाल का नाम भी लिखा था।
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो ईद का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं जो 21 मार्च 2026 को है।
Image: @realhinakhan/instagramटीवी की ‘अक्षरा’ उर्फ हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उन्होंने फैंस को दिखाया कि वो ईद की तैयारियां कैसे कर रही हैं।
Image: @realhinakhan/instagramAdvertisement
इन तस्वीरों में हिना खान ने अपने हरे रंग के फर्शी सलवार-सूट और कश्मीरी चूड़ियों की झलक दिखाई है जिसे पहनकर एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही थीं।
Image: @realhinakhan/instagramइसके अलावा, ब्लू सूट में हिना खान ने अपने फोटोशूट की एक BTS फोटो भी शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस तरह-तरह के पोज देती नजर आ रही हैं।
Image: @realhinakhan/instagramAdvertisement
ईद की तैयारियों की झलक दिखाते हुए ‘कोमोलिका’ उर्फ हिना खान ने कैप्शन में लिखा- “ईद प्रेप… मेहंदी, फर्शी सलवार, झुमके, कश्मीरी चूड़ियां.. मैं तैयार हूं”।
हिना खान ने इस बार ईद पर मेहंदी में अपने पति रॉकी जायसवाल का नाम उर्दू में लिखवाया है। उन्होंने लिखा कि कैसे उनके और रॉकी के नाम में एक नुक्ते का फर्क है। यहां देखिए हिना की मेहंदी।
Image: @realhinakhan/instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 March 2026 at 07:34 IST