अपडेटेड 11 November 2025 at 22:59 IST

'धर्मेंद्र जी एकदम ठीक हैं…', ‘हीमैन’ की तबीयत को लेकर हिना खान ने दिया ऐसा रिएक्शन, सुनकर फैंस ने ली राहत की सांस

Hina Khan on Dharmendra: धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर पूरा देश परेशान है। भले ही देओल परिवार का कहना हो कि एक्टर की हालत स्थिर है और सुधार हो रहा है, फिर भी फैंस उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। इस बीच, हिना खान का रिएक्शन वायरल हो गया है।

Follow :  
×

Share


1/6

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुनियाभर से उनके चाहनेवाले उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Image: Instagram
2/6

एंटरटेनमेंट जगत से भी कई सितारे लगातार ब्रीच कैंडी अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। बहुत से सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Image: Republic
Advertisement
3/6

इसी कड़ी में, टीवी एक्ट्रेस हिना खान से भी धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर सवाल किया गया था। उन्हें मंगलवार को पैपराजी ने स्पॉट कर लिया जहां उनसे हीमैन की तबीयत के बारे में पूछा गया।

Image: Instagram
4/6

इस सवाल पर हिना कहती हैं- “धर्मेंद्र जी क्या? एकदम स्वस्थ हैं, चंगे हैं, फिट हैं। बिल्कुल ठीक हैं, बिल्कुल ठीक हैं वो”।

Image: instagram
Advertisement
5/6

धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। पहले कहा गया कि वो वेंटिलेटर पर हैं, फिर उनकी मौत की झूठी अफवाहें भी फैलने लगीं। इन अफवाहों पर परिवार ने विराम लगा दिया है। 

Image: @aapkadharam/instagram
6/6

हेमा मालिनी उनकी मौत की झूठी खबरों पर भड़क उठीं और लिखा कि ऐसे इंसान के बारे में झूठी अफवाहें फैलाना गलत है जो इलाज पर रिस्पोंड और रीकवर कर रहे हैं। 

Image: Instagram

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 11 November 2025 at 22:59 IST