हाथों में कमल, पैरों के तलवों में मंडला आर्ट... हिना खान की शादी के बाद मेहंदी की तस्वीरें छाईं, सादगी से जीता दिल
Hina Khan Wedding Photos: मशहूर TV एक्ट्रेस हिना खान ने अपने फैंस को तब सरप्राइज कर दिया जब उन्होंने 4 जून को अचानक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की। कैंसर से ट्रीटमेंट के बीच हिना ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी रचा ली। उनके वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें इंटरनेट पर छा गईं।
हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को 13 साल तक डेट करने के बाद आखिरकार उनसे गुपचुप शादी रचा ली। एक्ट्रेस ने कैंसर के दर्द के बीच अपनी शादी की प्यारी सी तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।
Image: Instagramहिना ने जैसे ही फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, वो तेजी से वायरल होने लगी और हर तरफ छा गई। हर कोई न्यूली वेड कपल को ढेर सारी बधाईयां देता नजर आया।
Image: InstagramAdvertisement
शादी के बाद अब हिना खान की मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो हर किसी का दिल जीत रही हैं। तस्वीरों में देखने मिल रहा है कि हिना ने अपनी शादी को कितना सिंपल रखा।
Image: Instagramअपने आउटफिट से लेकर मेहंदी तक हिना ने हर चीज को काफी मिनिमल रखा। उन्होंने अपने हाथ और पैरों दोनों पर मेहंदा का काफी हल्का डिजाइन बनवाया।
Image: InstagramAdvertisement
हिना खान ने अपने हाथों की मेहंदी में हथेली के बीचों-बीच कमल का बड़ा डिजाइन बनवाया, जो शुद्धता और शुभता का प्रतीक होता है। वहीं, उन्होंने उंगलियों पर जालीदार पैटर्न और बारीक बेल-बूटे बनवाए।
Image: Instagramहिना ने पैरों की मेहंदी में भी कमल के फूल का डिजाइन बनवाया। इतना ही नहीं उन्होंने पैरों के तलवों में भी मेहंदी लगवाई। पैरों के तलवों पर मंडला और फूलों वाला बारीक डिजाइन नजर आया।
Advertisement
हिना खान यह खूबसूरत मेहंदी सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागड़ा ने लगाई है, जिसकी उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की। उनकी मेहंदी का डिजाइन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
हिना स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हैं। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। इस दौरान जो शख्स हर मोड़ में हिना के साथ खड़ा रहा वो रॉकी ही थे। उन्होंने रॉकी को जीवनसाथी बनाकर हमेशा के लिए उनका हाथ थाम लिया है।
Image: InstagramPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 5 June 2025 at 10:09 IST