शादी के बाद पहला करवा चौथ मना रहीं हिना खान, हाथों में लगवाई पति रॉकी के नाम की मेहंदी

Hina Khan Karwa Chauth: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की थी।

Follow :  
×

Share


1/5

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान का आज पहला करवा चौथ है। इस त्योहार के लिए वो बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

Image: Instagram
2/5

हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही हैं। उन्होंने अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई है जिसकी झलक उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की।

Image: instagram
Advertisement
3/5

हिना खान ने अपने हाथों पर करवा चौथ के लिए मेहंदी लगवाई है जिसे लेकर वो काफी खुश नजर आईं। उन्होंने इसके साथ लिखा- ‘पहली बार की चीजें हमेशा स्पेशल होती हैं’।

Image: instagram
4/5

लगता है कि हिना खान का साथ देने के लिए उनके पति रॉकी जायसवाल ने भी करवा चौथ का व्रत रखा है। 

Image: Instagram
Advertisement
5/5

रॉकी जायसवाल ने भी अपने हाथ पर मेहंदी लगवाई है। उन्होंने अपनी हथेली पर HiRo यानि हिना और रॉकी लिखा है। साथ ही उनकी शादी की डेट भी रचवाई है।

Image: Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 October 2025 at 08:35 IST