अपडेटेड 20 March 2026 at 16:09 IST

Lakme Fashion Week: व्हाइट ड्रेप में हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने लूटी महफिल, 5वीं Photo से नहीं हटेगी नजर

मुंबई में लैक्मे फैशन वीक 2026 ऑर्गेनाइज किया किया है। इसके पहले दिन फैशन और ग्लैमर का शानदार नजारा देखने को मिला है। इस खास मौके पर हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड और मॉडल माहिका शर्मा ने डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप पर ऐसी एंट्री ली कि हर नजर उन्हीं पर ठहर गई।

Follow :  
×

Share


1/6

रैंप पर माहिका शर्मा ने व्हाइट फ्लोई ड्रेप आउटफिट में बेहद ग्रेसफुल अंदाज में एंट्री की। उनके लुक में सादगी और क्लास का परफेक्ट मेल देखने को मिला।

Image: instagram
2/6

माहिका ने अपने आउटफिट के साथ फ्रिल्स वाला कस्टमाइज्ड हैंडबैग, मैचिंग फ्रिल्ड फुटवियर और ड्रॉप ईयररिंग्स कैरी किए। बालों को साफ-सुथरे बन में बांधकर सामने कुछ लटें खुली रखी।

Image: instagram
Advertisement
3/6

अनामिका खन्ना का यह कलेक्शन ‘इम्परफेक्ट फ्लावर्स’ थीम पर आधारित था। डिजाइनर के मुताबिक, जैसे गुलाब वहां भी खिलता है जहां उसकी उम्मीद नहीं होती, उसी सोच को उन्होंने अपने डिजाइन रखा।

Image: instagram
4/6

कलेक्शन में धोती पैंट्स, रफल्ड टॉप्स, को-ऑर्ड सेट्स और फ्लोर-लेंथ गाउन्स शामिल थे। आउटफिट्स को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है, जो मॉडर्न फैशन की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।

Image: instagram
Advertisement
5/6

हैंड एम्ब्रॉयडरी, गोल्ड जरी वर्क, 3डी डिटेलिंग और असिमेट्रिकल डिजाइन ने कलेक्शन को बेहद खास बना दिया। साथ ही एके ओके लेबल के जरिए मेन्सवियर को भी रैंप पर दिखाया।

Image: instagram
6/6

इवेंट के दौरान माहिका शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप जीत पर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें टीम पर गर्व है और उनके लिए ‘प्लेयर ऑफ द टीम’ हार्दिक पंड्या हैं।

Image: instagram

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 16:09 IST