अपडेटेड 15 March 2026 at 16:48 IST
पूल में बेहद हॉट नजर आईं हार्दिक पंड्या की Ex वाइफ नताशा स्टेनकोविक, वेकेशन फोटोज ने इंटरनेट का बढ़ाया पारा
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ और मॉडल-एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक इन दिनों अपने बेटे अगस्त्य के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। बिकिनी में शेयर की गई इन फोटोज ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में नताशा स्टेनकोविक का स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज देखने को मिल रहा है। बिकिनी लुक में उनकी तस्वीरें खूब चर्चा में हैं और फैंस उनकी फिटनेस और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Image: instagramनताशा लगातार अपने वेकेशन की झलक फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं।
Advertisement
नई तस्वीरों में नताशा पिंक- मजेंटा कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह झूले पर बैठकर वेकेशन के पल एन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं।
Image: instagramकुछ तस्वीरों में नताशा पूल में बेटे अगस्त्य के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। मां-बेटे की यह केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।
Image: instagramAdvertisement
बीच पर सनबाथ लेते हुए भी नताशा की तस्वीरें सामने आई हैं। वे बच्चों के साथ मड हाउस बनाते हुए भी नजर आईं, वह अपने वेकेशन के हर पल को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं।
Image: instagramतस्वीरों में नताशा के चेहरे की मुस्कान उनकी खुशी को बयां करती है। वह अपनी लाइफ का आनंद बेटे अगत्स्य के साथ ले रही हैं और आगे बढ़ रही हैं।
Advertisement
नताशा अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। फैंस भी उनके इस नए अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 16:41 IST