अपडेटेड 10 April 2025 at 18:48 IST

अपूर्वा मुखीजा को रेप-एसिड अटैक की धमकियां मिलने पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, बोलीं- ऐसे लोगों को नर्क में...

Hania Aamir Supports Apoorva Mukhija: अपूर्वा मुखीजा को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद से रेप की धमकियां मिल रही थीं जिसपर हानिया आमिर ने रिएक्ट किया है।

Follow :  
×

Share


1/5

सोशल मीडिया पर ‘द रिबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा को ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद से ही रेप और एसिड अटैक की धमकियां मिल रही हैं। 

Image: IMDb
2/5

यूट्यूबर ने हाल ही में खुलासा किया है कि कैसे लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मुश्किल घड़ी में अब पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने उनका साथ दिया है।

Image: instagram
Advertisement
3/5

हानिया आमिर ने एक इंस्टा यूजर का वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपूर्वा को धमकाने वाले लोगों को लताड़ लगाते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ हानिया लिखती हैं कि ऐसे लोगों की नर्क में अलग से जगह है।

Image: instagram
4/5

अपूर्वा मुखीजा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक आदमी ने उनके घर पर आकर उन्हें मारने की धमकी दी थी। उनके लिए अपना ही घर अनसेफ हो गया था।

Image: Instagram
Advertisement
5/5

अपूर्वा ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में वैजाइना को लेकर एक कमेंट कर दिया था जिसपर खूब बवाल हुआ। रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट की भी काफी आलोचना की गई थी।

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 April 2025 at 18:48 IST