अपडेटेड 25 February 2025 at 16:01 IST

Govinda-Sunita: शादी के 37 साल बाद अलग हो रहे गोविंदा-सुनीता? अटकलों के बीच पत्नी ने किया ये खुलासा

Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumours: गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो शादी के 37 साल बाद दोनों तलाक ले रहे हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

गोविंदा और सुनीता सालों से बॉलीवुड के आइडियल कपल रहे हैं। फैंस को दोनों की बिंदास केमिस्ट्री काफी पसंद आती है। रिएलिटी शो और इंटरव्यू में भी दोनों एक-दूसरे की टांग खिंचाई का एक मौका नहीं गंवाते।

Image: instagram
2/6

हालांकि, अब जो खबर सामने आ रही है, उसे जानकर गोविंदा के फैंस को बड़ा झटका लग जाएगा। रेडिट का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी माने तो, गोविंदा और सुनीता तलाक ले रहे हैं।

Image: instagram
Advertisement
3/6

गोविंदा और सुनीता आहूजा के कथित तलाक के पीछे कारण उनके बीच मतभेद और अलग-अलग लाइफस्टाइल को बताया जा रहा है। खबरें तो किसी तीसरे शख्स की एंट्री को लेकर भी हैं। 

Image: Instagram
4/6

गोविंदा या सुनीता में से अभी तक किसी ने भी तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है। ना रिपब्लिक भारत इन अफवाहों की पुष्टि करता है। हालांकि, सुनीता के एक बयान ने इन खबरों को तूल जरूर दे दी है। 

Image: Instagram
Advertisement
5/6

सुनीता ने हाल ही में हिंदी रश को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वो और गोविंदा अलग-अलग घरों में रहते हैं। उन्होंने आगे ये भी बताया कि ऐसा फैसला क्यों लिया गया।

Image: Govinda
6/6

सुनीता ने बताया था- “हमारे पास दो घर हैं और हमारे अपार्टमेंट के सामने एक बंगला है। फ्लैट में मेरा मंदिर और मेरे बच्चे हैं। उसे बात करना बहुत पसंद है, इसलिए वह 10 लोगों को इकट्ठा कर लेते हैं”।

Image: X

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 14:37 IST