Diwali 2025: क्या हैं गोविंदा की बेटी और पत्नी सुनीता के दिवाली प्लान्स, आतिशबाजी और कुत्तों को लेकर बोल गईं ये बात

Diwali 2025: दिवाली का त्योहार आज धनतेरस से शुरू हो गया है। बॉलीवुड के सितारे भी इस पर्व के जश्न में डूबे हुए हैं। हाल ही में एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा और उनकी बेटी ने अपने दिवाली प्लान्स के बारे में बताया। आइए जानते हैं कि वह इस बार की दिवाली किस तरह से मनाने वाली हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

आज 18 अक्टूबर यानि धनतेरस के दिन से रोशनी और खुशियों का त्योहार दिवाली मनाई जाने लगी है। इस खास मौके पर हर कोई तैयारियों में जुटा है, फिर चाहे आम लोग हों या बॉलीवुड सितारे।

Image: x
2/6

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना आहूजा ने ANI से बात करते हुए बताया है कि उनका परिवार इस साल भी घर पर पारंपरिक अंदाज में दिवाली मनाएगा।

Image: instagram
Advertisement
3/6

सुनीता आहूजा ने शेयर किया कि हम घर पर दीये जलाएंगे, देवी लक्ष्मी की पूजा करेंगे और परिवार के साथ जश्न मनाएंगे। लेकिन पटाखे नहीं जलाएंगे क्योंकि उन्हें कुत्ते बहुत पसंद हैं।

Image: instagram
4/6

टीना आहूजा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वे घर पर रंग-बिरंगी रंगोली और दीयों के डिजाइन बनाएंगी।

 

 

Image: Varinder Chawla
Advertisement
5/6

उन्होंने कहा कि उनके घर की परंपरा है कि पहले देवी लक्ष्मी की पूजा होती है, फिर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिठाइयां बांटी जाती हैं।

Image: Varinder Chawla
6/6

गोविंदा परिवार की ये सादगी भरी दिवाली लोगों के लिए भी एक बड़ा उदाहरण है, जहां शोर नहीं, बस दीयों की रोशनी, खुशियों की मिठास और परिवार का साथ होगा।

Image: instagram

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 18 October 2025 at 12:43 IST