अपडेटेड 21 August 2025 at 13:34 IST

'गोपी बहू' ने गुपचुप रचाई शादी, दुल्हन बन फैंस को दिया सरप्राइज; कौन है दूल्हा?

टीवी एक्ट्रेस और 'गोपी बहू' के नाम से मशहूर हुईं जिया मानेक अपने दोस्त संग शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

Follow :  
×

Share


1/6

'साथ निभाना साथिया' की पुरानी गोपी बहू यानी जिया मानेक शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने टीवी एक्टर वरुण जैन के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

Image: Instagram
2/6

जिया मानेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर अपने शादीशुदा होने की जानकारी फैंस संग शेयर की। तस्वीर में उन्हें पति संग रोमांटिक पोज देते देखा जा सकता है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

एक्ट्रेस ने पति संग फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘ईश्वर और गुरु की कृपा और अपार प्रेम के साथ, हम इस शाश्वत मिलन में कदम रख चुके हैं- हाथ में हाथ डाले, दिल से दिल मिलाकर।’

Image: Instagram
4/6

उन्होंने आगे लिखा, ‘हम दो दोस्त थे, आज हम पति-पत्नी हैं। अपने सभी प्रियजनों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं जिन्होंने इस दिन को इतना खास बनाया।’

Image: Instagram
Advertisement
5/6

उन्होंने लिखा, 'मिस्टर एंड मिसेज के रूप में हंसी, रोमांच, यादों और साथ से भरे जीवन के लिए शुभकामनाएं। जिया और वरुण' 
 

Image: Instagram
6/6

अब फैंस कपल की इन तस्वीरों पर ढेरों प्यार लुटा रहे हैं। न्यूली वेड कपल को सेलेब्स और उनके चाहनेवाले शादी की बधाई दे रहे हैं। 
 

Image: Instagram

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 August 2025 at 13:34 IST