अपडेटेड 20 November 2025 at 08:10 IST

'बच्चे पैदा करने की जरूरत महसूस नहीं...', आकांक्षा ने भविष्यवाणी को झूठलाया? मां बनने को अब भी राजी नहीं गौरव खन्ना की पत्नी

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की पत्नी ने साफ किया वो बच्चा प्लान नहीं कर रही हैं। इसके लिए वो तैयार नहीं हैं।

Follow :  
×

Share


1/11

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। शो में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है जिसके चलते गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने शो में कदम रखा। 
 

Image: Instagram
2/11

बिग बॉस हाउस में गौरव और आकांक्षा की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। शादी के 9 साल बाद भी कपल पेरेंट्स नहीं बन पाए हैं।
 

Image: Instagram
Advertisement
3/11

हाल ही में बिग बॉस के घर में जानी-मानी ज्योतिषी जया मदान ने शिरकत की थी। गौरव ने उनसे सवाल किया था कि क्या उनकी लाइफ में बच्चों का योग है? 
 

Image: x
4/11

इस पर जया ने कहा था कि उनकी पत्नी इस बारे में गंभीरता से सोच रही हैं। यही बात प्रणित मोरे और मालती ने आकांक्षा को बताई। इस बारे में सुनते ही उन्होंने साफ किया कि वो ऐसा कुछ भी प्लान नहीं कर रही हैं।

Image: Instagram
Advertisement
5/11

आकांक्षा ने कहा, ‘अभी तक उस तरफ मेरा कोई झुकाव नहीं है। भविष्य में भी मुश्किल ही लग रहा है। पता नहीं क्यों, किसी वजह से वो मेरे अंदर से नहीं आ रहा है। मुझे बच्चा पैदा करने की जरूरत महसूस नहीं होती।’
 

Image: Instagram
6/11

उन्होंने कहा कि मेरे बहुत से कारण है और मुझे लगता है कि जब इतने कारण ढूंढते हो तो आप तैयार नहीं हो। जिसे करना होता है वो ये सब नहीं सोचता। बच्चा पैदा करना हलवा बनाना नहीं होता है। 

Image: Instagram
Advertisement
7/11

'ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे नहीं लगता कि मैं इस जॉब को उतने अच्छे से जस्टिफाई कर सकती हूं। इस या किसी भी उम्र में मुझे अपना करियर बनाना है, मेरे बहुत से सपने हैं, भले ही लोग मुझे मतलबी कहें।'

Image: Instagram
8/11

आकांक्षा से बातचीत में गौरव बताते हैं कि उन्होंने बच्चे से जुड़ा सवाल क्यों पूछा। आकांक्षा कहती हैं कि आप उन्हें पूछ रहे, मुझे पूछो, मैं बोल दूंगी क्या लगता है। ये क्या बात हुई। न का मतलब न होता है।

Image: Instagram
Advertisement
9/11

इस पर गौरव ने कहा कि तेरे जवाब से डर है मुझे, इसलिए तो नहीं पूछ रहा। मुझे पता था लेकिन दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है गालिब। अच्छा है न, अगर तुझे काम मिल रहा है तो क्यों? 

Image: x
10/11

एक्टर ने कहा कि जब मैंने उस चीज पर तेरे साथ हामी भरी है तो क्यों बदलूंगा। वो सवाल तो ऐसे ही। 

Image: Instagram
Advertisement
11/11

बता दें कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। 
 

Image: Instagram

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 20 November 2025 at 08:10 IST