अपडेटेड 19 November 2025 at 14:48 IST

3 महीने बाद पत्नी से मिल गदगद हुए गौरव खन्ना, भारी मन से कहा अलविदा, बिछड़ने से पहले क्यों मांगी 9 KISS?

Bigg Boss 19: शो से गौरव और उनकी पत्नी का एक क्यूट वीडियो सामने आया है। घर से निकलने से पहले आकांक्षा ने गौरव पर खूब प्यार लुटाया।

Follow :  
×

Share


1/8

'बिग बॉस' 19 में तकरीबन 3 महीने बाद अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला से मिलकर गौरव खन्ना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों ने साथ इमोशनल और खास पल बिताए।
 

Image: Instagram
2/8

गौरव ने पत्नी संग रोमांटिक डांस किया। कपल ने खुलासा करते हुए बताया कि उनके बीच 9 साल की उम्र का अंतर है। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/8

अब शो से गौरव और उनकी पत्नी का एक क्यूट वीडियो सामने आया है। घर से निकलने से पहले आकांक्षा ने गौरव पर खूब प्यार लुटाया। 
 

Image: x
4/8

वीडियो में कपल रोमांटिक होता नजर आया। गौरव ने पत्नी को गले से लगाया। वहीं आकांक्षा ने उन्हें किस किया।  
 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

लेकिन कपल के एक खास मोमेंट ने फैंस का दिल पिघला दिया। दरअसल, गौरव ने पत्नी से एक स्पेशल डिमांड की। उन्होंने कहा कि हमारी 9वीं एनिवर्सरी है, इसलिए आकांक्षा को मुझे 9 बार किस करना होगा।
 

Image: gauravkhannaofficial/Instagram
6/8

वहीं आकांक्षा ने भी पति का दिल रखते हुए सभी के सामने किस किया। कपल का रोमांस देख मौके पर मौजूद घरवाले हूटिंग करने लगे।

 

Image: Instagram
Advertisement
7/8

गौरव ने उनकी पत्नी को अच्छे से ट्रीट करने के लिए सभी घरवालों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। 

Image: x
8/8

बता दें कि आकांक्षा बाकी कंटेस्टेंट के फैमिली मेंबर की तरह लंबा नहीं रुक सकीं। इसके पीछे का कारण उनका वर्क कमिटमेंट रहा।

 

Image: x

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 19 November 2025 at 14:46 IST