अपडेटेड 18 November 2025 at 11:31 IST

Bigg Boss 19 के घर में पत्नी को देखकर इमोशनल हुए गौरव खन्ना, नेशनल TV पर किया KISS तो अमाल ने मूंद ली आंखें; VIDEO

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 जबरदस्त चर्चा में बना है। बिग बॉस हाउस में फैमिली वीक चल रहा है। घर में चल रहे टेंशन वाले माहौल में फैमिली वीक प्यार का माहौल लेकर आया है।

Follow :  
×

Share


1/7

बिग बॉस 19 में फैमिली वीक की शुरुआत हो चुकी है। सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले एक-एक कर घर में एंट्री ले रहे हैं। शो से कुछ प्रोमो भी सामने आए हैं जिसमें हर कंटेस्टेंट्स अपनों से मिलकर इमोशनल हो रहे हैं।

Image: Instagram
2/7

घरवालों से मिलकर सभी कंटेस्टेंट की आंखें नम हैं। बीते एपिसोड में कुनिका के बेटे अयान और अशनूर के पिता गुरमीत ने घर में शिरकत की। परिवार के सदस्य के घर में आने से माहौल खुशनुमा हो गया।

Image: Instagram
Advertisement
3/7

आज के एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी और फरहाना भट्ट की मां घर में एंट्री लेंगी। शो के सामने आए प्रोमो में गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा का इमोशनल और रोमांटिक पल देखने को मिला।
 

Image: Instagram
4/7

फ्रीज हुए सभी घरवालों में आकांक्षा पति गौरव को बेसब्री से ढूंढती नजर आईं। पत्नी को देख गौरव भावुक हो गए और उन्होंने झट से उन्हें सीने से लगा लिया। इतना ही नहीं, गौरव ने पत्नी किस कर प्यार लुटाया।

Image: Instagram
Advertisement
5/7

गौरव और आकांक्षा के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री देख अमाल ने अपनी आंखें मूंद ली। आकांक्षा ने गौरव से कहा कि वो बिना कैप्टन बने भी शो जीतने की काबिलियत रखते हैं।

Image: Instagram
6/7

लाइव फीड के मुताबिक, आकांक्षा ने गौरव को प्रणित मोरे से दूरी बनाने की बात कही। 

Image: x
Advertisement
7/7

इसके अलावा आज घर में फरहाना भट्ट की मां भी एंट्री लेंगी। मां को देख फरहाना इमोशंस पर काबू नहीं रख पाएंगी। वहीं दूसरी और फरहाना की मां उनकी बेटी को दूसरा मौका देने के लिए गौरव का शुक्रिया अदा करेंगी।

Image: X

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 18 November 2025 at 10:22 IST