अपडेटेड 13 March 2026 at 13:15 IST

कृतिका संग रोमांटिक हुए गौरव, भरी महफिल में किया KISS; रिसेप्शन में पत्नी संग खूब झूमे- VIDEO

Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर 11 मार्च 2026 को हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। इस बीच कपल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।

Follow :  
×

Share


1/9

कृतिका कामरा और गौरव कपूर अब मिस्टर एंड मिसेज बन गए हैं। दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज की। 

Image: Instagram
2/9

कपल ने बड़े ताम-झाम और पारंपरिक शादी की बजाय घर पर ही शादी करने का फैसला लिया। इनकी सादी और खूबसूरत वेडिंग फैंस को काफी पसंद आई। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/9

कृतिका-गौरव ने शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें दोनों के दोस्त शामिल हुए। ये समारोह बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट की दुनिया के सितारों से सजा।

Image: Instagram
4/9

पार्टी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। पार्टी में न्यूली मैरिड कपल रोमांटिक होता दिखाई दिया।

Image: Instagram
Advertisement
5/9

 इस दौरान गौरव ने पत्नी के लिए 'मुझसे शादी करोगी' गाने पर जमकर डांस किया। पत्नी को इंप्रेस करने के लिए क्रिकेट होस्ट जिस तरह नाचे, उसने कृतिका के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान बिखेर दी। 
 

Image: Instagram
6/9

यही नहीं, रिसेप्शन पार्टी में मौजूद हर शख्स उनका कायल हो गया। इस बीच गौरव ने अपनी लेडी लव को प्रपोज भी कर डाला। हालांकि कृतिका थोड़े नखरे दिखाने लगी। मगर बाद में वो भी झूम पड़ी। 

Image: Instagram
Advertisement
7/9

स्पोर्ट्स प्रेजेंटर ने भरी महफिल में पत्नी को पहले सीने से लगाया और फिर किस कर लिया। कृतिका के इस स्पेशल मोमेंट पर हर किसी ने हूटिंग की और तालियां बजाईं। फैंस इनकी केमिस्ट्री पर दिल हार बैठे। 

Image: Instagram
8/9

यूजर्स तो अभी से इन्हें परफेक्ट कपल बुलाने लगे। गौरव कपूर और कृतिका कामरा काफी समय से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। पिछले साल ही दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। 

Image: Instagram
Advertisement
9/9

बता दें कि ये गौरव कपूर की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस किरद भट्टल संग शादी की थी, जो ज्यादा नहीं चल सकी। दोनों ने साल 2021 में अपने रास्ते अलग कर लिए। 
 

Image: Instagram

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 13:15 IST