अपडेटेड 17 March 2026 at 11:47 IST
Kritika Kamra की ब्राइडल एंट्री पर भावुक हो गए गौरव कपूर, आंखों में आंसू देख ऐसा था दुल्हनिया का रिएक्शन, VIDEO
Kritika Kamra-Gaurav Kapur: वेडिंग सीजन में कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने भी हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। कपल ने 11 मार्च को बांद्रा स्थित अपने घर पर ही शादी रचा ली है।
कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपने घर पर परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की। उनकी शादी की प्यार भरी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस बीच, उनका ऑफिशियल वेडिंग वीडियो भी आ गया।
Image: instagramवीडियो में कृतिका और गौरव एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं। जब दुल्हनिया की एंट्री होती है तो गौरव भावुक हो जाते हैं और अपने आंसू पोछने लगते हैं।
Image: instagramAdvertisement
गौरव ने कहा कि उनके खास लोग जश्न मनाने आए हैं। उनके लिए शादी नॉर्मल है क्योंकि वो दिल में पहले ही कृतिका को पत्नी मान चुके हैं। एक्ट्रेस ने गौरव को अपना ‘होम’ बताया और कहा कि घर एक इंसान होता है।
Image: instagramवीडियो में वरमाला सेरेमनी होती है। कृतिका ने कहा- चारों ओर देखती हूं तो सब सही लगता है। सही महसूस होता है। यहां अपने पसंदीदा मर्द के सामने खड़ी होकर फॉरएवर वाले वादे कर रही हूं। मैं फॉरएवर गर्ल हूं।
Image: instagramAdvertisement
कृतिका ने कहा- "मैं वादा करती हूं कि हमेशा तुम्हारी बात सुनूंगी, देखूंगी, तुम्हें थामे रखूंगी। आई लव यू और हमेशा करती रहूंगी।”
गौरव ने कहा- तुम प्लेन बनो, मैं टेलविंड बनूंगा। जहां तक जाना चाहो, वहां तक धकेलूंगा और तुम्हारे पीछे-पीछे रहूंगा। मैं हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा। आई लव यू और और मुझे बहुत खुशी है कि तुम मेरी पत्नी हो।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 17 March 2026 at 11:47 IST