अपडेटेड 28 September 2025 at 10:34 IST
फराह खान ने मारा दीपिका पादुकोण को ताना? एक्ट्रेस की 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर बोलीं- उनके पास टाइम नहीं...
Farah Khan- Deepika Padukone: मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट वाली डिमांड को लेकर बॉलीवुड में बहस छिड़ी है। हाल ही में एक्ट्रेस के साथ से स्पिरिट के बाद कल्कि 2 भी निकल गई, जिसके बाद वो विवादों में बनी हैं। अब फराह खान ने दीपिका की इस डिमांड पर चुटकी ली है।
बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण कुछ समय से विवादों में हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में कल्कि 2 से बाहर कर दिया गया। इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका को 'स्पिरिट' फिल्म से भी निकाल दिया था।
संदीप ने इनडायरेक्टली एक्ट्रेस को अनप्रोफेशनल भी बताया था। कहा ये भी गया कि मां बनने के बाद दीपिका ने शिफ्ट टाइमिंग और फीस को लेकर कई डिमांड रखी है। इसमें 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड भी शामिल थी।
Advertisement
दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट वाली इस डिमांड पर बॉलीवुड में बहस छिड़ गई। किसी ने दीपिका का सपोर्ट किया, तो कोई इसके खिलाफ भी दिखा।
इस बीच अब दीपिका पादुकोण की इसी डिमांड पर पॉपुलर कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान का रिएक्शन भी सामने आया है। फराह अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस पर कमेंट करते हुए तंज कसती नजर आईं।
Image: Elle India/YouTubeAdvertisement
लेटेस्ट व्लॉग में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ एक्टर रोहित सराफ के घर पहुंची। रोहित जल्द 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे। फराह और दिलीप ने एक्टर का घर एक्सप्लोर किया।
व्लॉग में फराह ने बताया कि वो बहुत टाइम से रोहित के साथ शूट करना चाहती थीं, लेकिन एक्टर उनको डेट्स नहीं दे रहे थे। इस पर रोहित ने कहा कि वो अपनी मां से डेट्स ले रहे थे।
Advertisement
फराह खान ने कहा कि इतना टाइम डेट्स देने में तो दीपिका पादुकोण ने नहीं लगाया उन्हें। इसके बाद कुक दिलीप ने फराह से सवाल किया कि दीपिका उनके शो में कब आएंगी।
फराह मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि जिस दिन तू गांव जाएगा वो उस दिन शो में आएगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दीपिका पादुकोण बस 8 घंटे शूट ही करती है अब। उसके पास शो में आने के लिए टाइम नहीं है।
Advertisement
फराह खान का ये स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिस पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 28 September 2025 at 10:34 IST