अपडेटेड 15 October 2025 at 12:25 IST

प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha? इवेंट में पति जहीर इकबाल संग पोज देते हुए दुपट्टे से छिपाया पेट, फैंस ने लगाई अटकलें

Sonakshi Sinha news: सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें एक बार फिर उड़ने लगी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति जहीर इकबाल संग स्पॉट हुई, जहां वो दुपट्टे से अपना पेट कवर करती नजर आईं। इसके बाद फैंस ने सोनाक्षी के प्रेग्नेंट होने की फिर अटकलें लगाना शुरू कर दी।

Follow :  
×

Share


1/8

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल संग जब भी स्पॉट होती है, सबकी नजरें इस जोड़ी पर टिक जाती हैं। 
 

Image: X
2/8

सोनाक्षी और जहीर फिर एक-दूजे का हाथ थामे एक इवेंट में पहुंचे, जहां एक्ट्रेस के एक्शन ने फिर उनके प्रेग्नेंसी रूमर्स को हवा दे दी। लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया कि क्या सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं?

Image: @aslisona
Advertisement
3/8

14 नवंबर को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल डिजाइनर विक्रम फडनीस के फैशन शो इवेंट में पहुंचे। जहां जहीर ब्लैक कुर्ता-ट्राउजर में थे, तो वहीं सोनाक्षी रेड कलर अनारकली सूट में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

Image: Instagram
4/8

इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पोज देते नजर आए। इसी दौरान हर किसी की नजरें एक्ट्रेस के पेट पर टिक गई, जिसे सोनाक्षी अपने दुपट्टे से कवर करती दिखीं। 


 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

सोशल मीडिया पर लोगों ने सोनाक्षी के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने कहा, "ये क्या प्रेग्नेंट हैं?" दूसरे ने लिखा, "प्रेग्नेंसी ग्लो।" तीसरे ने लिखा, “बेबी आने वाला है।”

Image: Republic
6/8

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल से ज्यादा हो गया है। दोनों 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे। 

Image: @aslisona
Advertisement
7/8

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है, जब सोनाक्षी के प्रेग्नेंट होने की यूं अफवाहें उड़ रही हो। पहले भी ऐसा हुआ है और तब एक्ट्रेस ने अनोखे अंदाज में इन खबरों पर विराम लगाया था। 
 

Image: X
8/8

सोनाक्षी ने अपनी और जहीर की व्हाट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें वो उनसे खाने के लिए पूछते हैं। उन्होंने लिखा था, "यही वजह है कि हर कोई सोचता है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। इसे बंद करो।"
 

Image: @aslisona

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 October 2025 at 12:25 IST