अपडेटेड 26 November 2025 at 13:33 IST
हरियाणवी छोरा बन गर्दा उड़ाएंगे Elvish Yadav, डेब्यू वेब सीरीज 'औकात से बाहर' का टीजर आउट
Elvish Yadav Web Series Aukaat se Bahar: पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव अब एक्टिंग में गर्दा उड़ाने के लिए तैयार हैं। वो वेब सीरीज 'औकात से बाहर' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। एल्विश की इस सीरीज का टीजर भी सामने आ गया है।
यूट्यूबर एल्विश यादव के सितारे बुलंदियों पर हैं। वो लॉफ्टर शेफ सीजन 3 का तो हिस्सा हैं ही। साथ ही एल्विश अब डिजिटल दुनिया में भी कदम रखने को तैयार हैं।
एल्विश यादव की पहली वेब सीरीज जल्द आने वाली है। इसके जरिए वो एक्टिंग में अपना डेब्यू करेंगे। उनकी अपकमिंग सीरीज की पहली झलक भी सामने आ गई है।
Advertisement
एल्विश ने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज 'औकात से बाहर' का टीजर शेयर किया है। इसमें वो एक हरियाणवी लड़के के रोल में नजर आ रहे हैं। सीरीज की कहानी कॉलेज लाइफ पर बेस्ड होगी।
'औकात से बाहर' में एल्विश 19 साल के राजवीर अहलावत नाम के एक लड़के के रोल में नजर आएंगे। सीरीज MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। निखिल विजय, हेतल गड़ा और मल्हार राठौड़ जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
Advertisement
सीरीज का टीजर शेयर करते हुए एल्विश ने लिखा, "आंखों में हंगर, दिल में फायर, यह सफर होगा औकात के बाहर... जल्द ही रही है सिर्फ अमेजन MX प्लेयर पर फ्री में।"
जहां फैंस अपने 'राव साहब' की इस नई शुरुआत के लिए काफी एक्साइटेड हैं। तो वहीं करण कुंद्रा, समर्थ जुरैल जैसे कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें बधाई दी है।
Image: MX PlayerPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 26 November 2025 at 13:33 IST