अपडेटेड 20 January 2026 at 11:24 IST

स्टेशन पर जन्नत संग रोमांस करते दिखे Elvish Yadav! नए गाने से हिट हुई जोड़ी, फैंस बोले- लगता है भाई को प्यार हो गया…

Elvish Yadav-Jannat Zubair: एल्विश यादव और जन्नत जुबैर का नया गाना 'तेरे दिल में' रिलीज हो चुका है। इस गाने में दोनों का रोमांस देखने के लिए मिल रहा है। फैंस का ऐसा मानना है कि ये जोड़ी वाकई कमाल लगती है।

Follow :  
×

Share


1/6

एल्विश यादव और जन्नत जुबैर का नया गाना ‘तेरे दिल में’ कुछ ही घंटे पहले रिलीज हुआ है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया। इसे रिटो रिबा ने गाया है। गाने में दोनों प्यार में डूबे दिख रहे हैं।

Image: youtube
2/6

एल्विश यादव ने कुछ दिन पहले ही एक पोस्टर के जरिए गाना अनाउंस किया था। फिर उन्होंने कुछ BTS तस्वीरें भी शेयर की जिसमें वो जन्नत जुबैर की आंखों में खोए देखे जा सकते हैं।

Image: instagram
Advertisement
3/6

रेलवे स्टेशन पर ली गई इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एल्विश कैप्शन में लिखते हैं- “उतर भी आओ कभी आसमां के जीने से, तुम्हें भगवान ने हमारे लिए बनाया है”।

Image: instagram
4/6

अब 19 जनवरी को एल्विश यादव और जन्नत जुबैर का रोमांटिक सॉन्ग ‘तेरे दिल में’ रिलीज हो चुका है जिसे फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसमें दोनों की लव स्टोरी दिखाई गई है।

Image: youtube
Advertisement
5/6

गाने में दिखाया गया है कि कैसे रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई लव स्टोरी में बाधा तक आती है जब लड़की के पिता उसकी शादी जबरदस्ती किसी और से करा रहे होते हैं लेकिन जन्नत एल्विश के साथ भाग जाती है।

Image: youtube
6/6

गाने में एल्विश और जन्नत की केमिस्ट्री पर फैंस फिदा हो गए। लोग उन्हें साथ में मूवी करने की सलाह दे रहे हैं, वही एक फैन ने लिखा कि शायद एल्विश को सच में जन्नत पसंद आ गई, तभी नैचुरल एक्टिंग निकल रही।

Image: youtube

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 January 2026 at 11:24 IST