Bigg Boss 19 Elimination: बिग बॉस 19 में डबल एलिमिनेशन, तीन हफ्ते बाद इन 2 कंटेस्टेंट का खत्म होगा सफर
Bigg Boss 19: रिएलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार लोगों को एंटरटेन कर रहा है। शो को शुरू हुए 20 दिन हो गए हैं और अब तक कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ। अब बिग बॉस 19 से डबल एलिमिनेशन की शॉकिंग खबर सामने आ रही है। जानते हैं किन 2 कंटेस्टेंट का शो से पत्ता कट गया?
टीवी का चर्चित और विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में हुआ है। घर के अंदर हर गुजरते दिन के साथ का ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है। लोग इसे काफी पसंद भी करते नजर आ रहे हैं।
बिग बॉस 19 को शुरू हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसमें कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ है। हालांकि अब इस हफ्ते शो से दो कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर सामने आ रही है।
Advertisement
जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार बिग बॉस 19 में डबल एलिमिनेशन होने वाला है। एक साथ 2 कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा, जिससे घरवालों को बड़ा झटका लगेगा।
इस वीक नॉमिनेट कंटेस्टेंट के नामों की बात करें तो मृदुल तिवारी, नतालिया, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे।
Advertisement
खबर है कि इनमें से दो कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गए हैं। ये दो नाम नतालिया और नगमा मिराजकर हैं, जो कम वोट मिलने की वजह से बिग बॉस 19 से एलिमिनेट हो गए हैं। हालांकि ये अभी कंफर्म नहीं हुआ है।
Image: Instagramनतालिया घर में गेम में मजबूत पकड़ बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। इसके अलावा उन्हें लैंग्वेज की दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। तीन हफ्तों में ही उनका सफर खत्म हो जाएगा।
Advertisement
वहीं, नगमा भी शो में कुछ खास कमाल कर नहीं कर पाईं। उनके शो से बाहर होने पर अवेज को बड़ा झटका लगेगा। नगमा उनकी गर्लफ्रेंड हैं और दोनों शो में साथ आए थे।
इस बार वीकेंड का वार को सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। उनकी जगह फराह खान नजर आएंगी। सामने आए प्रोमो में फराह को कुनिका सदानंद और नेहल को फटकार लगाते देखा गया।
Image: InstagramPublished By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 13 September 2025 at 12:07 IST