अपडेटेड 18 July 2025 at 11:13 IST
गले की हड्डी बनी रणवीर सिंह की 'डॉन 3'? विजय देवरकोंडा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को डेंगू हो गया है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को डेंगू हो गया है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाज के दौरान पूरा परिवार उनके साथ मौजूद है। उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें 20 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
Advertisement
इंस्टाग्राम हैंडल एंटरटेनमेंट एफ की पोस्ट में एक्टर को डेंगू होने का दावा किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद विजय के लाखों फैंस चिंतित हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
इस बीच रणवीर सिंह स्टारर 'डॉन 3' पर एक बार फिर मुश्किल में है। जाहिर है कि इससे पहले कियारा आडवाणी के फिल्म छोड़ने की खबर आई थी।
Image: RepublicAdvertisement
फिर 'विलेन' तौर पर नजर आने वाले विक्रांत मैसी भी इस प्रोजेक्ट से कथिततौर पर आउट हो गए। इसके बाद से कास्टिंग को लेकर परेशानियां खड़ी हो गईं।
इस बीच खबरें हैं कि विजय देवरकोंडा विक्रांत मैसी के रोल को रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अबतक विजय और विक्रांत दोनों की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
Advertisement
वहीं विजय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं।
Image: Xउन्होंने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताते हुए कहा था कि ‘मैं 35 साल का हो गया हूं। मैं सिंगल नहीं हूं।’
Image: instagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 18 July 2025 at 11:12 IST