अपडेटेड 18 November 2025 at 11:39 IST
हिना खान से शादी कर रॉकी ने पकड़ लिया माथा! कपल का Funny Video देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस
Hina Khan-Rocky Jaiswal: हिना खान और रॉकी जायसवाल सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। कपल का एक मजेदार वीडियो सामने आया है जो खूब पसंद किया जा रहा है।
हिना खान और रॉकी जायसवाल टीवी के एडोरेबल कपल्स में से एक हैं। फैंस दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं।
कपल शादी के बाद रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आया। दोनों ने दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
Advertisement
अब हाल ही में हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बताती हैं कि उनका पति रॉकी अफसोस कर रहा है। आखिर क्या है पूरा माजरा? चलिए बताते हैं।
दरअसल, हिना खान ने एक मजेदार लिपसिंक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया जिसमें उनसे पूछा जाता है कि 'ओए तेरी शादी हो गई?' हिना कहती हैं, 'हां हो गई।'
Advertisement
फिर सवाल होता है, 'लड़का क्या करता है?' जवाब में हिना रॉकी पर कैमरा फोकस करते हुए कहती हैं, 'अफसोस।' हिना की बात पर रॉकी भी मायूसी के साथ सहमति जताते नजर आए।
वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा, 'पंगा फिनाले स्पेशल रील... और हां पंगा जारी रहेगा।' इस वीडियो को फैंस एन्जॉय कर रहे हैं और फनी इमोजी शेयर करते हुए नजर आए।
Advertisement
हिना खान ने 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से गुपचुप शादी रचा ली थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 18 November 2025 at 11:39 IST