अपडेटेड 18 October 2025 at 13:22 IST

‘अगर मैंने गलती की है…’; जब वन नाइट स्टैंड के बाद कराना पड़ा अबॉर्शन, क्या एक्ट्रेस कुब्रा सैत को है इसका पछतावा?

Kubbra Sait: एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने पहले खुलासा किया था कि कैसे वन नाइट स्टैंड के बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्हें 30 साल की उम्र में अबॉर्शन कराना पड़ा जिसे लेकर अब उन्होंने खुलकर बात की है।

Follow :  
×

Share


1/6

कुब्रा सैत ने हाल ही में विरल भयानी से बातचीत में उस मुश्किल समय को याद किया जब वो 30 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई थीं। ये सब एक वन नाइट स्टैंड का नतीजा था।

Image: Instagram
2/6

कुब्रा सैत ने कहा कि अबॉर्शन को कई साल गुजर चुके हैं। उनके पास इसके बारे में सोचने और हील करने का काफी समय था। उन्होंने कहा कि उस समय वो दुविधा में थी लेकिन अब उन्हें लगता है कि ये सही फैसला था।

Image: instagram
Advertisement
3/6

कुब्रा ने कहा कि ऐसे समय में आप बौखला जाते हो। आपके साथ आपका ईमान होता है, जिम्मेदारी होती है और आसपास की दुनिया होती है। आप परेशान हो जाते हो लेकिन आपको अपनी ड्यूटी पता है।

Image: instagram
4/6

उन्होंने आगे कहा- आप जानते हो कि समाज आपको कैसे देखेगा। आप सही और गलते के बीच उलझकर रह जाते हो। उस वक्त आपको पता नहीं होता लेकिन आज फुल कॉन्फिडेंस के साथ कहती हूं कि मेरा फैसला सही था।

Image: instagram
Advertisement
5/6

कुब्रा ने कहा कि उन्हें पता है कि अगर उन्होंने कोई गलती की है तो ऊपरवाला उन्हें देख रहा है और ऊपर जाकर उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।

Image: instagram
6/6

कुब्रा सैत ने पहले खुलासा किया था कि 2013 में वो अंडमान ट्रिप पर गई थीं जहां उन्होंने स्कूबा डाइविंग की। फिर उन्होंने कुछ ड्रिंक्स लिए जिसके बाद उन्होंने एक दोस्त के साथ वन नाइट स्डैंट किया था।

Image: Varinder Chawla

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 18 October 2025 at 13:22 IST