अपडेटेड 21 March 2026 at 09:44 IST
प्रेग्नेंसी का पता लगने पर ऐसा था दिव्यांका त्रिपाठी का रिएक्शन? बताया नैचुरली कंसीव किया या IVF से ली मदद
Divyanka Tripathi: टीवी की ‘इशिमा’ उर्फ दिव्यांका त्रिपाठी ने शादी के 10 साल बाद फैंस को गुड न्यूज दी है। उनके और विवेक दहिया के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने हाल ही में फैंस को खुशखबरी दी है। ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस ने बताया कि वो जल्द मां बनने वाली हैं। अब उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू कर दिया है।
Image: instagramदिव्यांका त्रिपाठी ने अपने व्लॉग में बताया कि कोविड के समय उनके पति विवेक बिल्डिंग के बच्चों के साथ खेलते थे, तब उन्हें पहली बार लगा कि उनके भी बच्चे होने चाहिए।
Image: instagramAdvertisement
दिव्यांका इसके तुरंत बाद ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए निकल गई थीं। फिर कुछ साल पहले इटली में कपल से लूटपाट हो गई जिसके बाद उन्हें लगा कि उनका भी कोई होना चाहिए, एक औलाद होनी चाहिए।
Image: youtubeदिव्यांका ने कहा कि लोग तो 10 साल से ही बच्चे के लिए बोल रहे थे लेकिन वो दोनों काम के चक्रव्यूह में फंसे रहे। एक्ट्रेस को लगा कि 2025 में गुड न्यूज मिल सकती है इसलिए उन्होंने काम लेना बंद कर दिया था।
Image: youtubeAdvertisement
दिव्यांका ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने 41 की उम्र में नैचुरली कंसीव किया है। स्ट्रिप टेस्ट में काफी कंफ्यूजन हो रहा था लेकिन जब ब्लड टेस्ट में प्रेग्नेंसी कंफर्म हुई तो उन्हें काफी राहत मिली।
Image: youtubeविवेक ने कहा कि प्रेग्नेंसी का सुनकर उन्हें हल्का सा पैनिक अटैक आ गया था लेकिन धीरे-धीरे उन्हें खुशी होने लगी और वो फिलहाल बच्चे के आगमन के लिए उत्साहित हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 March 2026 at 09:44 IST