अपडेटेड 13 January 2026 at 16:10 IST

क्या इस पंजाबी सिंगर को डेट कर रहीं दिशा पाटनी? नूपुर सेनन की शादी से सामने आया वीडियो, इस अंदाज में आईं नजर

Disha Patani-Talwiinder Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की निजी जिंदगी एक बार सुर्खियों में आ गई है। कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में किसी और ने दस्तक दे दी है।

Follow :  
×

Share


1/5

दिशा पाटनी का नाम इन दिनों मशहूर पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ जोड़ा जा रहा है। उनके डेटिंग रूमर्स तबसे उड़ने शुरू हुए जब नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के प्री-वेडिंग फंक्शन से उनका वीडियो सामने आया।

Image: instagram
2/5

इस वीडियो में दिशा पाटनी ने एक शख्स का हाथ पकड़ा हुआ है और दोनों खिलखिलाकर बात करते नजर आ रहे हैं। नेटिजंस का मानना है कि ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि सिंगर तलविंदर हैं।

Image: instagram
Advertisement
3/5

बता दें कि तलविंदर हमेशा अपना फेस पेंटेड रखते हैं। उनका मानना है कि उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अलग रखनी चाहिए। वो अपने सारे कॉन्सर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में भी फेस पर पेंट लगाए रखते हैं।

Image: instagram
4/5

कुछ दिनों पहले एयरपोर्ट से भी दिशा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उनके साथ कथित तौर पर तलविंदर थे। तब भी उनके डेटिंग रूमर्स आग की तरह वायरल हुए थे। 

Image: instagram
Advertisement
5/5

तलविंदर का पूरा नाम तलविंदर सिद्धू है। वो एक सिंगर और कंपोजर हैं। उन्हें विशेज, खयाल, धुंधला, गल्लां 4, नशा जैसे गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने लोलापालूजा इंडिया 2025 में भी परफॉर्म किया था। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 January 2026 at 16:10 IST