अपडेटेड 14 September 2025 at 23:12 IST

हमले के बाद दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने बताया, घर में कैसे बनाते हैं सेल्फ डिफेंस टूल, VIDEO में आप भी सीखिए

Khushboo Patani: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली वाले घर के बाहर 2 संदिग्धों ने फायरिंग कर दी। दो दिनों में दो बार फायरिंग की घटना हुई। हालांकि, इससे दिशा का परिवार डरा नहीं है। उनकी बड़ी बहन खुशबू पाटनी ने घर में ही सेल्फ डिफेंस टूल बना लिया है।

Follow :  
×

Share


1/6

खुशबू पाटनी भारतीय सेना में मेजर रह चुकी हैं। उनके ही बनाए एक वीडियो पर ये सारा बवाल हुआ है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

Image: X
2/6

अब घर पर हुए हमले के बीच खुशबू पाटनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रही हैं कि कैसे घर पर ही खुद की रक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस टूल बनाया जा सकता है।

Image: Instagram
Advertisement
3/6

खुशबू ने कहा कि हर इंसान के पास कुछ ना कुछ सेल्फ डिफेंस के नाम पर होना चाहिए। कब क्या हो जाए, किसी का कुछ पता नहीं। उन्होंने इसके लिए एक मोटी सी डेटा केबल और लोहे के कुछ बोल्ट लिए।

Image: Republic
4/6

आप इस वीडियो में देखिए खुशबू कैसे उन पेंच को केबल में डाल रही हैं और ऊपर से गांठ बांध रही हैं। उन्होंने कहा कि इसे घर पर चलाने की प्रैक्टिस करिए ताकि आप इसे खुद पर ही ना मार लो।

Image: instagram
Advertisement
5/6

इसके अलावा, खुशबू पाटनी ने सभी लोगों को अपने पास पेपर स्प्रे रखने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चीज होती है हिम्मत और हौसला। 

Image: Instagram
6/6

इस बीच, पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शूटर्स ने दिशा के पिता जगदीश पाटनी को निशाना बनाने की कोशिश की थी। उन्होंने साफ-साफ कहा- "मार दो इसे", लेकिन जगदीश की जान बाल-बाल बच गई।

Image: Republic World

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 September 2025 at 23:12 IST