अपडेटेड 13 September 2025 at 19:57 IST

घर पर हुई फायरिंग के बीच न्यूयॉर्क फैशन वीक में छाईं दिशा पाटनी, ब्लैक ड्रेस में दिखा सिजलिंग अंदाज

Disha Patani at NYFW: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर 12 सितंबर को फायरिंग हुई। उनका ये घर बरेली में है जहां उनके माता-पिता और बहन खुशबू पाटनी रहते हैं। हालांकि, दिशा इस समय देश से बाहर हैं जब ये घटना हुई।

Follow :  
×

Share


1/6

दिशा पाटनी के घर पर शुक्रवार को 8-10 राउंड फायरिंग हुई थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। उस समय एक्ट्रेस न्यूयॉर्क फैशन वीक अटेंड करने पहुंची थीं।

Image: Republic
2/6

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी शुक्रवार को न्यूयॉर्क फैशन वीक में शामिल हुईं, जब उनके घर के बाहर हमले की खबर सामने आई थी। वो वेरोनिका लियोनी के केल्विन क्लेन कलेक्शन स्प्रिंग 2026 रनवे शो का हिस्सा थीं।

Image: @dishapatani.diaries/instagram
Advertisement
3/6

इस दौरान दिशा ने एक खूबसूरत सी बैकलेस मैक्सी ड्रेस पहनी थी। एक्ट्रेस भारत में इस ब्रांड का चेहरा हैं और उन्हें उनके लेटेस्ट कलेक्शन शोकेस के लिए मैनहट्टन बुलाया गया था।

Image: @dishapatani.diaries/instagram
4/6

हमले की खबर के बीच अब सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क फैशन वीक से दिशा पाटनी की ढेर सारी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उनका ब्लैक ड्रेस में बोल्ड और सिजलिंग अवतार देख फैंस फिदा हो गए हैं।

Image: @dishapatani.diaries/instagram
Advertisement
5/6

इस बीच, बता दें कि हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। ये सारा बवाल खुशबू के उस वीडियो पर हुआ है जो उन्होंने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के एक बयान के खिलाफ बनाया था।

Image: Republic
6/6

गोल्डी बराड़ गैंग ने कहा कि खुशबू ने संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया है। उसने कहा- 'इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। ये तो बस ट्रेलर था'। 

Image: Instagram, Republic

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 September 2025 at 19:57 IST