अपडेटेड 21 July 2025 at 12:50 IST

पसंद आई Saiyaara? तो बॉलीवुड की इन इंटेंस लव स्टोरीज को देखना ना भूलें, याद आ जाएगा गुजरे जमाने का प्यार

Bollywood Romantic Movies: अहान पांडे की ‘सैयारा’ ने आते ही थिएटर पर कब्जा जमा लिया है। इंटेंस लवर बॉय के रोल से उन्होंने लड़कियां ही नहीं, बल्कि लड़कों को भी अपना दीवाना बना लिया है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, तो आपको बॉलीवुड की इन मूवीज को जरूर एक मौका देना चाहिए।

Follow :  
×

Share


1/6

Aashiqui 2 

‘सैयारा’ से पहले मोहित सूरी ने ‘आशिकी 2’ का निर्देशन किया था। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म के गाने आज भी दर्शक भुला नहीं पाए हैं। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Image: instagram
2/6

Laila majnu

साजिद अली के निर्देशन में बनी ‘लैला मजनू’ में अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी नजर आए थे। रिलीज के समय ये फ्लॉप हो गई थी लेकिन ओटीटी ने इसे क्लासिक बना दिया है। ये नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। 

Image: instagram
Advertisement
3/6

Sanam Teri Kasam

हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का क्लाइमैक्स किसी पत्थर दिल को भी पिघला देगा। आपको सीरियस लव स्टोरीज पसंद हैं तो इसे जरूर देखिए। ये प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी।

Image: X
4/6

Rockstar

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘रॉकस्टार’ की गिनती बॉलीवुड की आइकॉनिक रोमांटिक फिल्मों में होती है। रणबीर कपूर-नरगिस फखरी की फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Image: Youtube Screengrab
Advertisement
5/6

Raanjhanaa 

तमिल सुपरस्टार धनुष की डेब्यू हिंदी फिल्म ‘रांझणा’ में एक तरफा प्यार की कहानी दिखाई गई है। इसमें सोनम कपूर भी थीं। ये प्राइम वीडियो और जी5 पर है।

Image: instagram
6/6

Love Aaj Kal

इम्तियाज अली ने सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर ‘लव आज कल’ बनाई थी जिसमें दो अलग-अलग समय की लव स्टोरी दिखाई गई है। ये प्राइम वीडियो पर है।

Image: IMDb

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 July 2025 at 12:50 IST