अपडेटेड 6 August 2025 at 11:27 IST

मोनालिसा की पलटी किस्मत, पहली ही फिल्म के लिए मांगे 10 करोड़ रुपये? बोलीं- इतने पैसे मिलते…

Monalisa: महाकुंभ से सुर्खियों में आई मोनालिसा भोसले बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स कर रही हैं। उन्होंने एक फिल्म साइन की है और खुलासा किया कि क्या उन्होंने इसके लिए 10 करोड़ रुपये मांगे हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

सोशल मीडिया ने मोनालिसा की किस्मत बदल दी। वो महाकुंभ में माला बेचा करती थीं जब उनका वीडियो वायरल हो गया और वो सुर्खियों में आ गईं।

Image: Instagram
2/6

इस पॉपुलैरिटी ने मोनालिसा के लिए ग्लैमर की दुनिया के रास्ते खोल दिए। उन्होंने ‘सादगी’ सॉन्ग के साथ इंडस्ट्री में शुरुआत की है जिसे लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है।

Image: youtube
Advertisement
3/6

इन दिनों मोनालिसा अपनी डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच, उन्होंने मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में बताया कि क्या वाकई इस फिल्म के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये मांगे थे।

Image: Instagram
4/6

उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। मोनालिसा ने कहा कि उन्होंने फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये नहीं मांगे हैं। अगर उन्हें सच में इतने पैसे मिलते तो वो स्कूल खुलवा लेती।

Image: Instagram
Advertisement
5/6

मोनालिसा ने आगे खुलासा किया कि अपनी एक्टिंग पर काम करने के लिए वो एक्टिंग क्लासेस भी ले रही हैं।

Image: Instagram
6/6

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने कहा कि उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। अब धीरे-धीरे लोग उन्हें पहचानने लगे हैं। वो जहां जाती हैं, लोग इतना प्यार और सम्मान देते हैं। 

Image: Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 August 2025 at 11:27 IST