अपडेटेड 3 March 2025 at 08:02 IST

Hina Khan ने कैंसर के इलाज के बीच रखा रोजा? रमजान में फॉलो कर रहीं ये रूटीन; किया खुलासा

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कैंसर के चल रहे ट्रीटमेंट के बावजूद रोजा रखा है। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। साथ ही रमजान के पहले दिन की झलक दिखाई है।

Follow :  
×

Share


1/10
स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान रोजा रख रही हैं। उन्होंने रमजान की पहली झलक फैंस संग शेयर कीं। टीवी एक्ट्रेस ने तस्वीरों में सहरी से लेकर इफ्तारी तक का सफर दिखाया है। Image: Instagram
2/10
कैंसर के चल रहे ट्रीटमेंट के बीच छोटे पर्दे की चहेती 'बहू' हिना खान ने अपनी मां के साथ पहला रोजा मनाया। उन्होंने सहरी से लेकर इफ्तारी तक, खाने से सजी टेबल की तस्वीरें शेयर की हैं। Image: Instagram
Advertisement
3/10
हिना खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरों में बताया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ रमजान का पहला दिना कैसे बिताया। Image: Instagram
4/10
शेयर की गई इन तस्वीरों में हिना हरे रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने मैचिंग ईयररिंग कैरी किए हैं। रमजान के पाक मौके पर उन्होंने अपने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ है। Image: Instagram
Advertisement
5/10
दूसरी तस्वीर में हिना खान वास में फूल लगाती दिख रही हैं। वहीं एक और तस्वीर में एक्ट्रेस को मां संग इबादत करते देखा जा सकता है। Image: Instagram
6/10
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- 'रमजान मुबारक, कैसी लग रही हूं। पहला दिन सहरी से इफ्तारी तक का खूबसूरत सफर.. अल्हम्दुलिल्लाह।' Image: Instagram
Advertisement
7/10
अपने शॉर्ट और स्विट नोट को खत्म करते हुए उन्होंने लिखा, 'दुआ में याद रखिएगा।' Image: Instagram
8/10
वहीं हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक्सरसाइज कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह रोजे में भी अपना रूटीन फॉलो करने की कोशिश कर रही हैं। Image: Instagram
Advertisement
9/10

हिना खान की कीमोथेरेपी और सर्जरी खत्म हो चुकी है। फिलहाल उनका दूसरा ट्रीटमेंट इम्यूनोथेरेपी चल रहा है।

Image: Hina Khan/Instagram
10/10

हाल ही में हिना खान ने अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया था। उन्होंने कहा था- 'मेरी कीमोथेरेपी खत्म हो गई है, मेरी सर्जरी भी खत्म हो गई है। फिलहाल मैं इम्यूनोथेरेपी ले रही हूं। सब अच्छा चल रहा है। 
 

Image: Instagram

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 March 2025 at 08:02 IST