केवल 11 दिनों में Dhurandhar 2 ने पछाड़ा ‘धुरंधर’ का लाइफटाइम कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' ने अपने ही पहले पार्ट ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उसने ‘धुरंधर’ का लाइफटाइम कलेक्शन पछाड़ दिया।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर तूफानी स्पीड में आगे बढ़ रही है। अब इसके 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं।
Image: youtubeSacnilk ने फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के 11वें दिन यानि दूसरे संडे के बॉक्स ऑफिस नंबर दे दिए हैं। कल संडे था तो जाहिर है कि फिल्म की कमाई में ग्रोथ देखने को मिली है।
Image: instagramAdvertisement
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने डे 11 पर लगभग 68.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें से हिंदी में उसने 63 करोड़ रुपये कमा लिए हैं जो अपने आप में ही एक रिकॉर्ड है।
Image: instagramअब 11 दिनों में ही 'धुरंधर द रिवेंज' ने अपने ही पहले पार्ट ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उसने ‘धुरंधर’ का लाइफटाइम कलेक्शन पछाड़ दिया।
Image: instagramAdvertisement
जी हां, 'धुरंधर द रिवेंज' ने 11 दिनों के बाद भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 846.87 करोड़ रुपये कर लिया है। उसने ‘धुरंधर’ को धूल चटा दी जिसने 840.20 करोड़ रुपये कमाकर रिकॉर्ड बनाया था।
Image: youtubeअब रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की 'धुरंधर द रिवेंज' ने 846.87 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। वो भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
Image: youtubePublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 March 2026 at 07:00 IST