Dhurandhar 2: 9 दिनों में 700 करोड़ पार, बनी सबसे तेज ये माइलस्टोन हासिल करने वाली बॉलीवुड फिल्म
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 9: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की बॉक्स ऑफिस पर चांदी ही चांदी हो रही है। चलिए जान लेते हैं कि 9वें दिन उसने कितने कमाए।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के 9वें दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर सामने आ चुके हैं जिसे देख मेकर्स खुशी के मारे झूम उठेंगे। फिल्म ने भारत में 700 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर दिया।
Image: youtubeआदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' तेज स्पीड में आगे बढ़ते हुए सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है।
Image: youtubeAdvertisement
अब Sacnilk ने फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के डे 9 यानि दूसरे शुक्रवार के शुरुआती आकंड़े दे दिए हैं। फिल्म ने नौवें दिन लगभग 41.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Image: youtube41.55 करोड़ रुपये के कलेक्शन में से 'धुरंधर द रिवेंज' ने हिंदी भाषा में 37.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपये हो चुका है।
Image: instagramAdvertisement
'धुरंधर द रिवेंज' ने भारत में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ ये 700 करोड़ के क्लब में एंटर करने वाली सबसे तेज बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 28 March 2026 at 07:10 IST