अपडेटेड 27 March 2026 at 07:03 IST
1 हफ्ते में ही Dhurandhar 2 ने छापे इतने नोट, ‘जवान’-‘स्त्री 2’ को चटाई धूल, रणवीर को टॉप पर आने के लिए तोड़ना होगा अपना ही रिकॉर्ड
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 8: रणवीर सिंह और संजय दत्त की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस जारी है।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी है। उसने बड़े पर्दे पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है और इतने में ही उसने धमाल मचा दिया।
Image: instagramफिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के डे 8 यानि दूसरे गुरुवार के बॉक्स ऑफिस नंबर सामने आ चुके हैं। इनकी माने तो, फिल्म ने आठवें दिन लगभग 49.70 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Image: instagramAdvertisement
49.70 करोड़ रुपये के कलेक्शन में से 'धुरंधर द रिवेंज' ने हिंदी भाषा में 46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब भारत में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपये हो चुका है।
Image: youtubeकेवल एक ही हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना कोई मामूली बात नहीं है। इस शानदार आंकड़े के साथ 'धुरंधर 2' ने ‘स्त्री 2’ (627 करोड़ ) और ‘जवान’ (625.68 करोड़) को पछाड़ दिया है।
Image: youtubeAdvertisement
अब 'धुरंधर द रिवेंज' के भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बनने के रास्ते में केवल एक ही फिल्म है और वो है उसका पहला पार्ट ‘धुरंधर’। ‘धुरंधर’ ने 840.20 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।
Image: youtubePublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 27 March 2026 at 07:03 IST