अपडेटेड 26 March 2026 at 06:49 IST
Dhurandhar 2 Day 7: ‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस मीटर, ‘छावा’-‘पठान’ को रौंदते हुए बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 7: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर आए दिन इतिहास रच रही है। सातवें दिन भी उसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले।
स्पाई-थ्रिलर फिल्मों में बड़ा माइलस्टोन सेट करने वाली आदित्य धर की 'धुरंधर द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर चीते की रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
Image: instagramअब 'धुरंधर द रिवेंज' ने बड़े पर्दे पर सात दिन पूरे कर लिए हैं और इन सात दिनों में उसने लगभग हर एक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Image: instagramAdvertisement
Sacnilk ने रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर 'धुरंधर 2' के सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। डे 7 यानि पहले बुधवार को फिल्म ने लगभग 47.70 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Image: instagram47.70 करोड़ रुपये के आंकड़े में से 'धुरंधर 2' ने हिंदी में ही 44 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। अब 7 दिनों के बाद फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये हो गया है।
Image: instagramAdvertisement
केवल 7 दिन में ही 'धुरंधर 2' ने ‘पठान’, ‘एनिमल’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों को धूल चटा दी। अब 'धुरंधर 2' भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली चौथी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
Image: youtubeआज आठवें दिन की कमाई से 'धुरंधर 2' आराम से ‘स्त्री 2’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ देगी। फिर उसके निशाने पर उसका खुद का पहला पार्ट ‘धुरंधर’ होगा जो इस समय टॉप पर है।
Image: youtubePublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 26 March 2026 at 06:49 IST