भारत में 900 करोड़ का आंकड़ा छू पाई Dhurandhar 2? डे 13 के आंकड़े देख मेकर्स भी रह जाएंगे हैरान
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रोके नहीं रुक रही है। फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए लगभग दो हफ्ते हो चुके हैं और इन दो हफ्तों में उसने खूब रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपनी ही फिल्म ‘धुरंधर’ को पछाड़ भारत में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।
Image: instagramअब आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ के डे 13वें के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं जो वाकई हैरान करने वाले हैं। फिल्म ने डे 13 पर हल्की सी ग्रोथ दिखाई है।
Image: InstagramAdvertisement
Sacnilk की माने तो, फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने डे 13 यानि दूसरे मंगलवार को लगभग 27.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इनमें से हिंदी में उसकी कमाई का आंकड़ा 26 करोड़ रुपये है।
Image: instagramआपको जानकर हैरानी होगी कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 13 दिनों के बाद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 899.92 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यानि वो 900 करोड़ के आंकड़े से थोड़ा ही दूर है।
Image: instagramAdvertisement
आज फिल्म ‘धुरंधर 2’ आराम से चीते की स्पीड में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा चीरते हुए आगे बढ़ जाएगी। इसी के साथ ये बॉलीवुड में 900 करोड़ के क्लब की शुरुआत करते हुए इतिहास रच देगी।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 1 April 2026 at 07:04 IST