Dhurandhar 2 Day 12: दूसरे मंडे कमाई में आई बड़ी गिरावट, फिर भी हिंदी सिनेमा में ‘धुरंधर 2’ ने बना डाला रिकॉर्ड
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 12: रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' लगभग दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।
आदित्य धर की ‘धुरंधर’ के बाद अब उसके सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' ने भी हिंदी सिनेमा में ऐतिहासिक कमाई करनी शुरू कर दी है। फिल्म केवल 11 दिनों में सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
Image: Instagramअब Sacnilk ने फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के 12वें दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा कर दिए हैं। 12वें यानि दूसरे मंडे कमाई में गिरावट देखने के लिए मिल रही है।
Image: instagramAdvertisement
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने 12वें दिन लगभग 25.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जबकि 11वें दिन फिल्म ने 68.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
Image: instagramअब 25.30 करोड़ रुपये के कलेक्शन में से 'धुरंधर द रिवेंज' ने हिंदी में 23.50 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। इसी के साथ फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Image: instagramAdvertisement
'धुरंधर द रिवेंज' ने 12वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है। उसने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को धूल चटा दी जिसने 12वें दिन हिंदी में 20.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
Image: instagramअब 12 दिनों के बाद रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 872.17 करोड़ रुपये कर लिया है, वही वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये को पार कर दिया है।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 31 March 2026 at 06:54 IST