अपडेटेड 22 January 2026 at 14:51 IST

Dhurandhar में रहमान डकैत का रोल इस तेलुगु सुपरस्टार को हुआ था ऑफर? नेटिजंस बोले- अक्षय खन्ना से बढ़िया…

Dhurandhar: वैसे तो आदित्य धर की 'धुरंधर' का हर किरदार दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है लेकिन जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां और तारीफें बटोरीं, वो था अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया रहमान डकैत का रोल।

Follow :  
×

Share


1/6

‘धुरंधर’ का बोलबाला चारों ओर देखने को मिल रहा है। फिल्म का नाम सुनकर लोगों को सबसे पहले रहमान डकैत याद आता है जिसके रोल में अक्षय खन्ना ने अपने करियर की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस दी है। 

Image: instagram
2/6

खासतौर पर अक्षय खन्ना का बहरीनी गाने FA9LA पर किया गया डांस तो सोशल मीडिया पर एक वायरल ट्रेंड बन चुका है। हालांकि, अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए पहले तेलुगु स्टार नागार्जुन को चुना गया था।

Image: X
Advertisement
3/6

सोशल मीडिया पर एक मीडिया रिपोर्ट तेजी से फैल रही है जिसमें लिखा है कि रहमान डकैत का रोल पहले नागार्जुन को ऑफर हुआ था। ऐसा भी कहा गया कि उन्हें ये किरदार काफी पसंद भी आया था। 

Image: instagram
4/6

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागार्जुन उस समय ‘कुली’ और ‘कुबेरा’ की शूटिंग में बिजी थे इसलिए वो ‘धुरंधर’ के लिए डेट्स नहीं दे पाए। अब इस खबर की ना तो अभी तक नागार्जुन ने, और ना ही मेकर्स ने पुष्टि की है। 

Image: instagram
Advertisement
5/6

फिर भी लोगों ने इसपर तरह-तरह के रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। फैंस का मानना है कि ‘रहमान डकैत का रोल अक्षय खन्ना से बढ़िया कोई कर ही नहीं सकता। ये उनके करियर के लिए टर्निंग पोइंट साबित हुआ’।

Image: instagram
6/6

एक फैन ने ये भी लिखा कि ‘कैसे अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रोल के लिए ही पैदा हुए थे’। वही नागार्जुन के फैंस कह रहे हैं कि ‘तेलुगु स्टार का स्टारडम फिल्म में चार चांद लगा देता’। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 January 2026 at 14:49 IST