अपडेटेड 7 December 2025 at 07:14 IST
दो दिन में 50 करोड़ पार, रणवीर सिंह की Dhurandhar का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ‘सैयारा’ को चटाई धूल
Dhurandhar Day 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है। वीकेंड आते ही इसके कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ तूफानी स्पीड में बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। ये पहले दिन से ही धुआंधार कलेक्शन कर रही है।
Image: Xरणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ रुपये से धमाकेदार ओपनिंग की थी। फिर आया वीकेंड और यहां भी इसने धमाल मचा दिया।
Image: instagramAdvertisement
अब Sacnilk ने फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे दिन यानि पहले शनिवार के भी शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। फिल्म ने डे 2 पर 31 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Image: instagramदो दिनों के बाद फिल्म ‘धुरंधर’ ने हाफ सेंचुरी मार ली है। संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की फिल्म ने अबतक 58 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है।
Image: instagramAdvertisement
इसी के साथ फिल्म ‘धुरंधर’ ने 2025 की कई फिल्मों को पछाड़ दिया है जिसमें ‘सैयारा’ भी शामिल है। अहान पांडे की फिल्म ने दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Image: instagramहालांकि, दूसरे दिन के कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर’ विक्की कौशल की ‘छावा’ (37 करोड़) और ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ (45 करोड़) से पीछे है।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 December 2025 at 07:14 IST