अपडेटेड 12 January 2026 at 22:55 IST
Dhurandhar Box Office Collection: छठे मंडे धड़ाम से गिरी ‘धुरंधर’ की कमाई, फिर भी कैसे ‘पुष्पा 2’-’छावा’ का निकाल दिया धुआं?
Dhurandhar Box Office Collection Day 39: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन होने वाले हैं। इन 40 दिनों में उसने भारतीय सिनेमा का लगभग हर बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग हर फिल्म का धुआं निकाल दिया है। आज इसका 39वां दिन है और आज भी अपने कलेक्शन से ये रिकॉर्ड तोड़ रही है।
Image: instagramSacnilk ने अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' के छठे मंडे यानि 39वें दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा कर दिए हैं। अबतक सामने आए ट्रेंड की माने तो, फिल्म ने डे 39 पर केवल 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Image: instagramAdvertisement
फिल्म 'धुरंधर' ने अपने छठे वीक में एंटर करते ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ी गिरावट दिखाई है। इसके बाद भी रणवीर सिंह स्टारर ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Image: instagramफिल्म 'धुरंधर' ने छठे मंडे के कलेक्शन के मामले में अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ (एक करोड़), ‘छावा’ (1.6 करोड़) और ‘जवान’ (76 लाख रुपये) जैसी फिल्मों को धूल चटा दी है।
Image: instagramAdvertisement
39 दिनों के बाद 'धुरंधर' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन करीबन 807.4 करोड़ रुपये हो चुका है। अब इसकी ‘पुष्पा 2’ के हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई (812.14 करोड़) करने वाले रिकॉर्ड पर नजर है।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 January 2026 at 22:55 IST