अपडेटेड 21 March 2026 at 14:36 IST

Dhurandhar 2: कौन हैं 'हितिका बाली'? जिसके कारण रणवीर सिंह बने 'हमजा', छोटे से रोल ने बना दिया स्टार

Who is Hitika Bali In Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने सिनेमाघरों में धूम मचा रखी है। फिल्म में रणवीर सिंह का 'हमजा' अवतार लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि एक सीधा-साधा फौजी लड़का 'जसकीरत' आखिर एक खूंखार हत्यारा 'हमजा' कैसे बन गया? इस पूरी कहानी के केंद्र में है एक लड़की यानी उसकी बहन 'हरलीन कौर', जिसका किरदार निभाकर एक्ट्रेस हितिका बाली रातों-रात स्टार बन गई हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि छोटे से रोल में छा जाने वाली हितिका बाली कौन हैं और फि

Follow :  
×

Share


1/12

फिल्म में हितिका बाली ने जसकीरत सिंह रंगी यानी रणवीर सिंह की बहन 'हरलीन कौर' का किरदार निभाया है। फिल्म की शुरुआत में हरलीन को एक हंसते-खेलते परिवार की एक मासूम लड़की के रूप में दिखाया गया है।


 

Image: Social Media
2/12

कहानी में भूचाल तब आता है जब एक ताकतवर और भ्रष्ट राजनेता जसकीरत से बदला लेने के लिए उसे झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देता है। जसकीरत के जेल जाते ही नेता के गुंडे उसके बेबस परिवार पर टूट पड़ते हैं।

Image: Social Media
Advertisement
3/12

गुंडे जसकीरत के पिता की हत्या कर देते हैं और उसकी बहन हरलीन का बेरहमी से रेप करके मार डालते हैं। हरलीन के साथ हुई यही वह खौफनाक दिल दहला देने वाली घटना थी, जिसने जसकीरत के अंदर के इंसान को मार दिया।
 

Image: Social Media
4/12

अपनी प्यारी बहन की ऐसी दर्दनाक मौत की खबर सुनकर जसकीरत टूट जाता है। अपनी बहन के साथ हुई इस दरिंदगी का इंतकाम लेने के लिए ही वह आईबी (IB) चीफ अजय सान्याल यानी आर माधवन से हाथ मिलाता है।
 

Image: Social Media
Advertisement
5/12

हरलीन की चीखें और उसकी मौत का दर्द ही जसकीरत को एक आम इंसान से खूंखार 'हमजा' में बदल देता है। फिल्म का पूरा प्लॉट हरलीन के इसी किरदार के इर्द-गिर्द बुना गया है।

 

Image: Social Media
6/12

हितिका बाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह के साथ वाला सीन पोस्ट किया है। वहीं थिएटर्स में बैठकर फिल्म देखती नजर आ रही हैं। 

 

Image: Social Media
Advertisement
7/12

एक्ट्रेस का जन्म 28 नवंबर, 1999 में हुआ है. बतौर मॉडल ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही एडवेंचर स्पोर्ट्स में काफी इंटरेस्ट रहता है। 
 

Image: Social Media
8/12

हितिका बाली शिमला की हैं, जो मिस-हिमाचल 2023 का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। हितिका बाली म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं. हालांकि, मिस हिमाचल से पहले वो 'मिस ग्लोबल यूथ' भी रह चुकी हैं.

Image: Social Media
Advertisement
9/12

हितिका बाली ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर ऑनर्स की पढ़ाई की है। पर्दे पर हितिका बाली का रोल भले ही चंद मिनटों का था, लेकिन उनकी मासूमियत ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। 
 

Image: Social Media
10/12

उनके साथ हुई क्रूरता को देखकर थिएटर में बैठे दर्शकों के मन में भी ठीक वही गुस्सा और दर्द पैदा होता है, जो पर्दे पर रणवीर सिंह की आंखों में दिखता है।

Image: Social Media
Advertisement
11/12

अपने इसी इमोशनल कनेक्शन और शानदार एक्टिंग के दम पर हितिका ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया।'धुरंधर 2' की सफलता के बाद हितिका बाली अब सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा का विषय बन गई हैं।

Image: Social Media
12/12

एक छोटे से लेकिन बेहद दमदार रोल से उन्होंने साबित कर दिया है कि अगर किरदार में जान हो, तो स्क्रीन टाइम मायने नहीं रखता

Image: Social Media

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 March 2026 at 14:36 IST