अपडेटेड 3 February 2026 at 12:08 IST

अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है… Dhurandhar 2 से सामने आया रणवीर सिंह का खतरनाक लुक, कब आएगा टीजर?

Dhurandhar 2 First Poster: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। इस बार हमजा अली मजारी की ल्यारी पर राज करने की तैयारी है। टीजर भी आज ही रिलीज किया जाएगा।

Follow :  
×

Share


1/6

आदित्य धर एक बार फिर अपने ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के साथ सिनेमाघरों में तहलका मचाने वाले हैं। उनकी ‘धुरंधर 2’ इसी साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Image: instagram
2/6

इससे पहले मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया है जिसमें भारतीय जासूस रणवीर सिंह का खतरनाक लुक देखने के लिए मिल रहा है। 

Image: X
Advertisement
3/6

‘धुरंधर 2’ से रणवीर सिंह का पहला लुक काफी दमदार लग रहा है। इसी के साथ मेकर्स ने सीक्वल के ऑफिशियल टाइटल का भी खुलासा कर दिया, जो है- “धुरंधर: द रिवेंज”।

Image: instagram
4/6

‘धुरंधर 2’ से रणवीर सिंह का पहला लुक शेयर करते हुए डायरेक्टर आदित्य धर ने कैप्शन में लिखा है- “अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है। धुरंधर: द रिवेंज। टीजर आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा”।

Image: instagram
Advertisement
5/6

आपको बता दें कि इस बार ‘धुरंधर 2’ केवल हिंदी में ही नहीं, बल्कि 19 मार्च 2026 को दुनियाभर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी थिएटर में धमाका मचाने को तैयार है। 

Image: instagram
6/6

इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने एक और बड़ा अपडेट दिया। पोस्टर से पुष्टि हुई है कि सीक्वल का ओटीटी पार्टनर बदल गया है। पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था लेकिन ‘धुरंधर 2’ जियो हॉटस्टार पर आएगी।

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 11:03 IST