अपडेटेड 15 November 2025 at 16:09 IST

Dharmendra Health Update: धीरे-धीरे सुधर रही धर्मेंद्र की तबीयत, एक्टर का 90वां बर्थडे धूमधाम से मनाएगा देओल परिवार

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेंद्र का इस समय घर में ही इलाज चल रहा है। वो ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी लेकर घर लौट आए हैं।

Follow :  
×

Share


1/5

धर्मेंद्र की बीते दिनों तबीयत काफी बिगड़ गई थी लेकिन शोले स्टार अब धीरे-धीरे रीकवर कर रहे हैं और उनकी हालत में भी सुधार हो रहा है।

Image: X
2/5

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और परिवार अगले महीने उनका 90वां जन्मदिन मनाने की तैयारियों में जुट गया है।

Image: X
Advertisement
3/5

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल का 2 नवंबर को बर्थडे था लेकिन अपने पिता की हालत को देखते हुए, उन्होंने कथित तौर पर पार्टी कैंसिल कर दी थी। अब परिवार ईशा और धर्मेंद्र का जन्मदिन साथ मनाने की सोच रहा है।

Image: Instagram
4/5

धर्मेंद्र 8 दिसंबर को 90 साल के हो जाएंगे। पोर्टल ने एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया- "अगर भगवान ने चाहा, तो हम अगले महीने दो बर्थडे मनाएंगे - धरम जी का और ईशा का।"

Image: Instagram
Advertisement
5/5

धर्मेंद्र को अस्पताल से 12 नवंबर को छुट्टी दे दी गई थी जहां उन्हें कई दिनों तक टेस्ट के लिए भर्ती कराया गया था। परिवार और अस्पताल के अधिकारियों ने अभी तक टेस्ट को लेकर कुछ डिटेल्स नहीं दी हैं।

Image: Instagram

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 15 November 2025 at 16:09 IST