‘बुरा लगता है…’; चहल से ली 60 करोड़ की एलिमनी? खूब ट्रोल हुई थीं धनश्री, अब झलका दर्द
Dhanashree Verma on Alimony: धनश्री वर्मा इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आती हैं। यहां उन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल संग अपने तलाक और एलिमनी पर भी खुलकर बात की है।
युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा को खूब ट्रोल किया गया था। खासतौर पर एलिमनी का मुद्दा काफी उछला था। अब इसपर आखिरकार कोरियोग्राफर ने चुप्पी तोड़ दी है।
Image: Instagramधनश्री ने कहा- ‘ऑफिशियली लगभग एक साल हो गया है। ये जल्दी हुआ क्योंकि आपसी सहमति से हुआ था, इसलिए जब लोग एलिमनी कहते हैं, तो यह गलत है। मैं कुछ नहीं कह रही तो तुम कुछ भी कहते रहोगे’?
Image: InstagramAdvertisement
कोरियोग्राफर ने आगे कहा- ‘मेरे माता-पिता ने मुझे सिर्फ उन लोगों के सामने सफाई देने को कहा है जिनकी मुझे परवाह है। जो लोग तुम्हें जानते तक नहीं, उन्हें समझाने में समय क्यों बर्बाद करना?’
Image: Instagramधनश्री ने कहा कि शादी करने से पहले उन्होंने चहल को 6-7 महीने तक डेट किया था। वो चार साल साथ रहे। फिर उन्होंने आगे 60 करोड़ रुपये की एलिमनी लेने के दावे पर भी रिएक्ट किया।
Image: instagramAdvertisement
उन्होंने कहा- ‘आखिरकार, जब आप ऐसा होते देखते हैं तो आपको दुख होता है। इसकी जरूरत नहीं थी। इसमें कुछ भी सच नहीं है। मुझे यह सोचकर और भी बुरा लगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?’
Image: instagramधनश्री ने आगे कहा- ‘कोई बात नहीं, मैं हमेशा उनकी इज्जत करूंगी। मैं यही मानती हूं। मुझे नहीं लगता कि अब मैं किसी और को डेट कर सकती हूं’।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 25 September 2025 at 17:58 IST