अपडेटेड 8 August 2025 at 07:06 IST

Dhadak 2 vs Son Of Sardaar 2 Day 7: एक हफ्ते में ही निकला दोनों फिल्मों का तेल, बॉक्स ऑफस के मामले में कौन आगे?

Dhadak 2 vs Son Of Sardaar 2 Day 7: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ की कमाई लगातार बॉक्स ऑफिस पर गिर रही है। सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' भी कोई झंडे नहीं गाड़ रही।

Follow :  
×

Share


1/6

बॉक्स ऑफिस पर पिछले हफ्ते रिलीज हुई दो मोस्ट अवेटेड फिल्में रहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ और 'धड़क 2'। हालांकि, ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ ने उन्हें बुरी तरह रौंद डाला।

Image: instagram
2/6

अब अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ के डे 7 के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं जो Sacnilk ने दिए हैं। इसकी माने तो, कॉमेडी फिल्म ने सातवें दिन केवल 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image: yt grab
Advertisement
3/6

‘सन ऑफ सरदार 2’ के बॉक्स ऑफिस नंबर लगातार गिर रहे हैं। छठे दिन 1.64 करोड़ कमाने के बाद डे 7 इसने और कम कलेक्शन किया है। अब इसका कुल कलेक्शन 32.89 करोड़ रुपये हो चुका है।

Image: Son of Sardaar 2
4/6

रोमांटिक ड्रामा 'धड़क 2' का तो बॉक्स ऑफिस पर और भी बुरा हाल है। बहुत जल्द इसकी कमाई लाखों में सिमट जाएगी। डे 6 पर इसने केवल 1.04 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image: Instagram
Advertisement
5/6

अब सातवें दिन इसका आंकड़ा और गिर गया है। Sacnilk के अर्ली ट्रेंड की माने तो, डे 7 पर 'धड़क 2' ने केवल एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image: X
6/6

अब सात दिनों के बाद 'धड़क 2' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 16.44 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘सन ऑफ सरदार 2’ इससे डबल कमा चुकी है। 

Image: X

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 August 2025 at 07:06 IST