अपडेटेड 23 June 2025 at 13:18 IST
पहले घर से भागी, शादी के 9 साल बाद तलाक, दूसरी बार फेरे लेने से पहले हुई प्रेग्नेंट; अब क्यों सुर्खियों में TV की ये 'पार्वती'
टीवी की फेमस एक्ट्रेस पूजा बनर्जी अपने काम के साथ-साथ निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती है। महज 15 साल की उम्र में एक्ट्रेस घर से भाग गई थी। फिर अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई, मगर ये शादी 9 साल बाद टूट गई। दोबारा सात फेरे लने से पहले प्रेग्नेंट हो गई। अब एक बार फिर पूजा विवादों में फंसती नजर आ रही है।
1/7
'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली पूजा बनर्जी एक बार फिर मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस पर किडनैपिंग और जबरन वसूली के आरोप लगाए गए हैं। Image: Instagram
2/7
पूजा बनर्जी ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वो बहुत बड़ी मुसीबत में फंस है। फिल्ममेकर सुंदर श्याम दे ने पूजा और उनके पति कुणाल वर्मा पर प्रॉपर्टी हड़पने, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।
Image: InstagramAdvertisement
3/7
अभी कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस और उनके पति कुणाल ने दावा किया था कि उनके साथ बड़ी धोखाधड़ी हुई है। उनकी जिंदगी भर की कमाई चली गई है। कपल का कहना था कि ठगने वाला शख्स उनका करीबी दोस्त था। Image: Instagram
4/7
पूजा बनर्जी हमेशा से सुर्खियों में बनी रहती हैं। रियल लाइफ में दो बार शादी रचाने वाली यह खूबसूरत एक्ट्रेस महज 15 साल की उम्र में ही घर से भाग गई थी। Image: Instagram
Advertisement
5/7
पूजा ने साल 2004 में अपने प्रेमी अरुनोय चक्रवर्ती के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी महज 9 साल चली फिर आपसी सहमति से तलाक दे दिया। तलाक के बाद पूजा अपने करियर पर फोकस किया।
Image: Insgtagram6/7
पूजा बनर्जी को असली पहचान 'देवों के देव महादेव' ने दिलाई। एक्ट्रेस ने इस टीवी शो में माता पार्वती के किरदार को बेहद शिद्दत तरीके से निभाया था। Image: Instagram
Advertisement
7/7
2021 में एक्ट्रेस ने दूसरी शादी गोवा में एक्टर कुणाल वर्मा संग रचाई। हालांकि पूजा उससे पहले ही 2020 में ही मां बन गईं थी। कुणाल वर्मा से उन्होंने पहले कोर्ट मैरिज किया था। Image: Instagram
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 June 2025 at 13:18 IST