अपडेटेड 14 June 2025 at 10:01 IST

ब्लैक गॉगल्स, फोन और लैपटॉप... देवोलीना भट्टाचार्जी के लाडले ने दिए ऐसे पोज, क्यूटनेस देख दिल हार बैठे फैंस

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने बेटे का फोटोशूट कराया है जिनमें उनके लाडले का क्यूटनेस भरा अंदाज झलक रहा है। तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही है।

Follow :  
×

Share


1/6
टीवी की 'गोपी बहू' देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में बेटे जॉय का अन्नप्राशन संस्कार किया। इस खास मौके पर उन्होंने अपने लाडले का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया। Image: Instagram
2/6
इसके बाद देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में जॉय की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया। Image: Instagram
Advertisement
3/6
शेयर की गई फोटोज में कभी जॉय फोन पर बिजी तो कभी लैपटॉप पर काम करते नजर आए। हालांकि ये सभी खिलौने बनावटी थे जो फोटोशूट के लिए यूज किए गए। Image: Instagram
4/6
देवोलीना और शाहनवाज शेख के लाडले की आंखों पर ब्लैक गॉगल्स, होठों पर मुस्कान और स्वैग वाली फोटोज इंटरनेट पर छा गईं। इस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। Image: Instagram
Advertisement
5/6

इससे पहले जॉय की अन्नप्राशन संस्कार से फोटोज वायरल हुईं जिनमें वो बंगाली टोपी में जच रहे थे। अन्नप्राशन संस्कार की रस्में बंगाली रीति-रिवाज से हुईं। इसमें परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। 
 

Image: Instagram
6/6

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने 14 दिसंबर 2022 को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड शहनवाज शेख से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद कपल ने 18 दिसंबर 2024 को अपने बेटे का स्वागत किया।
 

Image: Instagram

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 14 June 2025 at 10:01 IST